कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने दर्ज की शिकायत कहा, मेरी जान को खतरा
Congress candidate Urmila Matondkar filed complaint प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई को देख्ते हुए उर्मिला मातोंडकर ने शिकायत दर्ज करवायी।
मुंबई, एएनआइ। मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर के प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों में जमकर हाथापाई हो गई। इस मामले में शिकायत दर्ज करवाते हुए अभिनेत्री और कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला ने कहा कि यह भय पैदा करने के लिए किया जा रहा है। यह अभी शुरुआत है, यह हिंसक मोड़ लेगा। उन्हाेंने कहा कि मेरी जान को खतरा है इसलिए मुझे
पुलिस सुरक्षा भी दी जाये।
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर उत्तरी मुंबई निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी इसी जगह से चुनाव लड़ रहे हैं। गोपाल शेट्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में संजय निरुपम को हराया था। इस समय, कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को शेट्टी के खिलाफ उम्मीदवारी दी है। साफतौर पर इस सीट पर मुकाबला देखने लायक होगा।
बता दें कि मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को चौथे चरण में चुनाव होंगे। सीट समझौते के तहत, कांग्रेस ने मुंबई के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि एनसीपी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।