Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2019: भाजपा ने जारी की 3 लोकसभा एवं 11 विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की सूची

    By BabitaEdited By:
    Updated: Mon, 01 Apr 2019 12:47 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2019 ओडिशा में भाजपा ने तीन लोकसभा एवं 11 विधानसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2019: भाजपा ने जारी की 3 लोकसभा एवं 11 विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की सूची

    भुवनेश्वर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को ओड़िशा से तीन लोकसभा एवं 11 विधानसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। 

    लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार

    मयूरभंज लोकसभा से इंजीनियर विशेश्वर टुडू को चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं भद्रक लोकसभा सीट से अभिमन्यु सेठी को एवं जाजपुर लोकसभा सीट से अमीय मलिक को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। 

    विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार 

    आनंदपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी ने आलोक सेठी को, राइरंगपुर से नव चरण माझी को, मोरड़ा विधानसभा सीट से डा. कृष्ण चरण महापात्र, निलगिरी से सुकांत नायक, आठमलिक से भागीरथी प्रधान, बांकी से शुभ्रांशु शेखर पाढ़ी, आठगड़ से ब्रजेंद्र राय, पाटकुरा से विजय महापात्र, महाकालपड़ा से विजय प्रधान, पुरी विधानसभा सीट से जयंत षड़ंगी तथा भुवनेश्वर उत्तर विधानसभा सीटसे अपराजिता महांती को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें