Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LokSabha Election 2019: हाथी पर सवार होंगे गिरिडीह के भाजपा सांसद रवींद्र पांडेय

    By mritunjayEdited By:
    Updated: Wed, 10 Apr 2019 11:04 AM (IST)

    भाजपा ने झारखंड में गठबंधन के तहत गिरिडीह सीट सहयोगी पार्टी आजसू के हवाले कर दिया है। इस निर्णय से गिरिडीह से पांच बार के भाजपा सांसद रवींद्र पांडेय न ...और पढ़ें

    Hero Image
    LokSabha Election 2019: हाथी पर सवार होंगे गिरिडीह के भाजपा सांसद रवींद्र पांडेय

    बेरमो, जेएनएन। गिरिडीह के भाजपा सांसद रवींद्र पांडेय हाथी पर सवार होंगे। वे गिरिडीह संसदीय सीट से ही बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। पूर्व से ही यह कयास लग रहे थे। बसपा के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को उन्होंने फुसरो स्थित अपने आवासीय कार्यालय में बैठक कर इस पर लगभग मुहर लगा दी। 
    बोकारो के बसपा जिलाध्यक्ष कोलेश्वर रविदास ने बताया कि गिरिडीह लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर रवींद्र कुमार पांडेय चुनाव लड़ेंगे। रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में 10 अप्रैल को प्रदेश कमेटी की बैठक के बाद इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी। सांसद प्रतिनिधि सुरेश दुबे, बसपा के बोकारो जिला प्रभारी राजेश राम आदि थे।
    पुत्र विवेक पांडेय ने फेसबुक पर डाली पोस्ट : सांसद के पुत्र विवेक पांडेय ने अपने फेसबुक पेज पर 8 अप्रैल को 2 अलग-अलग पोस्ट डाली थीं। विवेक पांडेय ने हाथी की तस्वीर के साथ पोस्ट डाली कि हिंगू परंपराओं से लेकर वर्तमान में जीवन की हाथी के बिना कल्पना नहीं हो सकती। यह प्रकृति का सबसे अनूठा और खूबसूरत जीव है। दूसरे पोस्ट में पिता के चुनाव लडऩे की ओर इशारा किया। लिखा कि झारखंड और देश की राजनीति पर काफी सोचने का मौका मिला। चुनाव एक महाकुंभ है, जिसमें हर राजनीति के अखाड़े के लोग डुबकी लगाते हैं। हमें भी लगानी है, कौन घाट पर स्नान की जगह मिलेगी, कुछ दिनों में स्पष्ट होगा। यह जरूर है कि स्नान करेंगे जरूर, चुनाव महाकुंभ में...। इस पोस्ट के बाद लोग मानने लगे थे कि सांसद रवींद्र कुमार पांडेय बसपा के टिकट से चुनाव लडऩे की घोषणा करने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें