Bhopal Lok Sabha Chunav Result 2024: भोपाल सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत, आलोक शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार को दी पटखनी, इतने वोट से जीते
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live congress bjp Lok Sabha Election Result 2024 लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है। बीजेपी ने इस हॉट सीट से पिछले उम्मीदवार को बदल दिया था। विवादित बयान देने वालीं साध्वी प्रज्ञा का इस बार टिकट काट दिया था। वहीं कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बदले अरुण श्रीवास्तव को उतारा था। कांग्रेस को इस बार भी हार का सामना करना पड़ा।

चुनाव डेस्क, मध्य प्रदेश। Bhopal Lok Sabha Chunav Result 2024, Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: भोपाल लोकसभा सीट का परिणाम सामने आ गया है। बीजेपी उम्मीदवार को भोपाल सीट से बड़ी जीत मिली है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव को चार लाख वोटों से पटखनी दी है। उन्हें कुल 981109 वोट मिले। उन्होंने 501499 अंतर से हरा दिया है।
किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
बीजेपी ने इस बार प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटकर आलोक शर्मा को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने अरुण श्रीवास्तव को टिकट दिया था। इस बार दोनों पार्टियों ने पिछले उम्मीदवार को बदल दिया था। कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह को टिकट दिया था।
किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव
भोपाल लोकसभा सीट पर इस बार तीसरे चरण में यानी 07 मई को मतदान हुआ है।
2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को हराया था।
इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता
इस लोकसभा सीट पर कुल 2142861 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 1121754 हैं और महिला मतदाता 1020924 हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।