Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Begusarai Election Result 2019: बेगुसराय में Kanhaiya Kumar चित, BJP के Giriraj Singh 419660 वोटों से जीते

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Fri, 24 May 2019 05:04 PM (IST)

    Begusarai Election Result 2019 लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय सीट पर बीजेपी प्रत्‍याशी Giriraj Singh ने 419660 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Begusarai Election Result 2019: बेगुसराय में Kanhaiya Kumar चित, BJP के Giriraj Singh 419660 वोटों से जीते

    बेगूसराय [जेएनएन]।  Begusarai Election Result 2019: लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय सीट पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्‍याशी Giriraj Singh ने 419660 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (सीपीआइ) के Kanhaiya Kumar दूसरे नंबर पर रहे। महागठबंधन के राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रत्‍याशी तनवीर हसन तीसरे स्‍थान स्‍थान पर रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिराज सिंह की पहचान बीजेपी के फायरब्रांड नेता के रूप में रही है। वे अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते आए हैं। फिलहाल वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चर्चित चेहरा बनकर उभरे कन्‍हैया पर विजय से गिरिराज सिंह का राजनीतिक कद बढ़ गया है।

    किसे मिले कितने वोट, जानिए
    लोकसभा चुनाव की मतगणना में गिरिराज सिंह को कुल 687577 मत मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कन्हैया कुमार को कुल 267917 मत मिले। इसके पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के भोला सिंह का निर्वाचन हुआ था। तब भोला सिंह को  कुल 428227 वोट मिले थे। उन्होंने आरजेडी के मो. तनवीर हसन को 58335 वोटों से हराया था। आरजेडी ने इस बार भी तनवीर को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्‍हें केवल 1,98,233 वोट ही मिले। बेगूसराय संसदीय क्षेत्र साल 2004 में वजूद में आया। यहां से पहली बार जनजा दल यूनाइटेड (जदयू) के डॉ. मोनाजिर हसन सांसद बने थे।

    लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर
    1. जीते: गिरिराज सिंह (बीजेपी): 6,92,193 वोट (56.48 फीसद)
    2. निकटतम प्रतिद्वंद्वी: कन्हैया कुमार (सीपीआइ): 2,69,976 वोट (22.03 फीसद)
    3. मो. तनवीर हसन: 1,98,233 वोट (16.17 फीसद)
    लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर
    जीते: भोला सिंह (बीजेपी): 428227 वोट
    निकटतम प्रतिद्वंद्वी: तनवीर हसन (आरजेडी): 1,98,233 वोट

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप