Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aurangabad Lok Sabha Election Result 2019: सुशील कुमार 431541 वोटों से जीते

    Aurangabad Lok Sabha Election Result 2019 औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के सुशील कुमार सिंह एचएएमएस के उपेंद्र प्रसाद बीएसपी के नरेश यादव चुनाव में लड़े थे।

    By Mohit PareekEdited By: Updated: Fri, 24 May 2019 09:21 AM (IST)
    Aurangabad Lok Sabha Election Result 2019: सुशील कुमार 431541 वोटों से जीते

    नई दिल्ली, जेएनएन। Aurangabad Lok Sabha Election Result 2019: औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के सुशील कुमार सिंह ने 431541 वोटों के साथ जीत दर्ज की। वहीं HAM के उपेंद्र प्रसाद 358934 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 

    वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से सुशील कुमार सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें 307941 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने निखिल कुमार को 66347 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 51.19 प्रतिशत वोट पड़े।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित औरंगाबाद को मिनी चित्तौड़गढ़ कहा जाता है। यह सीट हमेशा सुर्खियों में रही है। अदरी नदी के तट पर स्थित इस शहर को पहले नौरंगा कहा जाता था। बाद में इसका नाम औरंगाबाद हो गया। 26 जनवरी 1973 को औरंगाबाद मगध प्रमंडल के गया जिले से हटकर स्वतंत्र जिला बना। जीटी रोड एवं औरंगाबाद-पटना रोड जिले की लाइफलाइन मानी जाती हैं। औरंगाबाद जिले में दो अनुमंडल-औरंगाबाद सदर एवं दाउदनगर है। इस जिले में 11 प्रखंड हैं। यहां की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। हालांकि यहां सिंचाई की मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो सकी है। औरंगाबाद की सियासत में कांग्रेस का दबदबा रहा है। 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप