Andhra Pradesh Election Result 2019: 10 साल फांकी धूल अब बनेंगे मुख्यमंत्री, जानें जगन मोहन रेड्डी की कहानी!
Lok Sabha Election Result 2019 शुरुआती रुझान तो यही इशारा कर रहे हैं कि आंध्र प्रंदेश में इस बार YSR Congress यानि जगन मोहन रेड्डी का जादू चल गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Andhra Pradesh Election Result 2019: आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान तो यही इशारा कर रहे हैं कि आंध्र प्रंदेश में इस बार वायएसआर कांग्रेस (YSR Congress) यानि जगन मोहन रेड्डी का जादू चल गया है। रुझानों के अनुसार उनकी पार्टी वायएसआर कांग्रेस यहां जीत हासिल करती हुई दिख रही है। आंध्र प्रदेश में 175 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। खबर लिखे जाने तक Andhra Pradesh Assembly Results 2019 के आंकड़ों के मुताबिक, 175 सीटों में से 169 का आंकड़ा आ गया है। इनमें वायएसआर को 150 सीटों पर बढ़त है। वहीं, सत्तारुढ़ पार्टी TDP मात्र 25 सीटों पर आगे है। वायएसआर कांग्रेस के नेता उम्मारेड्डी वेंकटेशवरलु ने कहा है कि 30 मई को जगन मोहन रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
कौन हैं जगन मोहन रेड्डी
वायएस जगमोहन रेड्डी का जन्म 21 दिसंबर 1972 को आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल से की। जबकि स्नातक निजाम कॉलेज से पूरा किया। उन्होंने बी.कॉम और एमबीए की डिग्री भी हासिल की। रेड्डी साल 1996 में वैवाहिक बंधन में बंधे और उनकी दो बेटियां हैं।
पिछले कुछ सालों से आंध्र प्रदेश की पूरी राजनीति सिर्फ एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूम रही है और वो है वायएस जगमोहन रेड्डी। जब से साल 2009 में मुख्यमंत्री वाय.एस. राजशेखर रेड्डी का एक हवाई दुर्घटना में निधन हुआ, तब से जगन सबके ध्यान का केंद्र बने हुए हैं। पिता की जगह खुद मुख्यमंत्री बनने का दावा करने से लेकर अब तक जगमोहन रेड्डी ने काफी लंबा राजनीतिक सफर तय किया है। जिस दौरान वो न सिर्फ कांग्रेस के विरोधी बन गए बल्कि उन्होंने खुद अपनी अलग पार्टी वायएसआर कांग्रेस भी बना ली।
साल 2011 में जब कडप्पा लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ तो उन्होंने भारी अंतर के साथ यहां से जीत हासिल की। वहीं उनकी मां वायएस विजया भी Pulivendula विधासनभा सीट से जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। जगन की कामयाबी का ग्राफ लगातार राज्य में बढ़ता गया। साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में वायएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की 175 विधासनभा सीटों पर लड़ते हुए 67 सीटों पर जीत हासिल की थीं। इस जीत के साथ ही जगमोहन रेड्डी की पार्टी आंध्र प्रदेश की एक बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाने लगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप