Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amroha Lok Sabha Election Result: अमरोहा से बसपा के दानिश अली ने भाजपा के कंवर सिंह को हराया

    By NiteshEdited By:
    Updated: Fri, 24 May 2019 03:51 PM (IST)

    Amroha Lok Sabha Election Result 2019 अमरोहा में बसपा के दानिश अली ने चुनाव जीत लिया है। यहां से भाजपा के कंवर सिंह तंवर दूसरे और कांग्रेस के सचिन चौधरी तीसरे स्‍थान पर हैं।

    Amroha Lok Sabha Election Result: अमरोहा से बसपा के दानिश अली ने भाजपा के कंवर सिंह को हराया

    नई दिल्ली, जेएनएन। Amroha Lok Sabha Election Result 2019: अमरोहा लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्‍याशी कुंवर दानिश अली ने 601082 लाख वोट पाकर जीत हासिल की है। भाजपा के कंवर सिंह तंवर 537834 लाख वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रहे हैं। कांग्रेस के सचिन चौधरी 12510 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर रहे हैं।

    वर्ष 2014 में अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से कुंवर सिंह तंवर का निर्वाचन हुआ। उन्हें 528880 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने हुमैरा अख्तर को 158214 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 70.97 प्रतिशत वोट पड़े।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा, उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। अमरोहा पहले मुरादाबाद का एक हिस्सा था। गंगा और कृष्णा यहां की प्रमुख नदियां हैं। यह बिजनौर जिले के उत्तर, मुरादाबाद जिले के पूर्व और मेरठ जिले, गाजियाबाद जिले और बुलंदशहर जिले के पश्चिम से घिरा हुआ है। अमरोहा, वसुदेव मंदिर, तुलसी पार्क, रजाबपुर, कंखाथर और तिगरी आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से हैं।

    अमरोहा में कृषि उत्पादों की मंडी होने के साथ-साथ वस्त्र, मिट्टी के बर्तन उद्योग और चीनी की मिलें हैं। अमरोहा में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध महाविद्यालयों के अलावा मुस्लिम पीर शेख़ सद्दू की दरगाह भी है। 

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner