Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2019: अंतिम दिन 52 नामांकन, चार सीटों से 91 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Fri, 19 Apr 2019 07:04 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2019. रांची में सर्वाधिक 35 उम्मीदवार खूंटी 20 कोडरमा-हजारीबाग में 18-18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

    Lok Sabha Election 2019: अंतिम दिन 52 नामांकन, चार सीटों से 91 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

    रांची, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड की चार लोकसभा सीटों रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग में गुरुवार को नामांकन संपन्न हो गया। अंतिम दिन थोक में पर्चे दाखिल हुए। रांची से सर्वाधिक 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किए, इस सीट से कुल 35 उम्मीदवार हैं। खूंटी में 20 जबकि कोडरमा और हजारीबाग में 18-18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में नामांकन की ऐसी मारामारी रही कि समय के अभाव के कारण तीन अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सकें। 20 अप्रैल को नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी होगी और 22 को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। कोडरमा में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस, बहुजन मुक्ति पार्टी, जनता कांग्रेस पार्टी, मूल निवासी समाज पार्टी सहित पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

    हजारीबाग में अंतिम दिन नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल प्रसाद साहू, भारत प्रभात पार्टी के कृष्ण कुमार सिंह, भारतीय आजाद सेना के जगत कुमार सोनी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मकसूद आलम, जयप्रकाश जनता दल की रजनी देवी तथा स्वतंत्र उम्मीदवार टेकोचंद महतो, भवेश कुमार मिश्रा, राम अवतार महतो व गौतम कुमार हैं। खूंटी में गुरुवार को नामांकन करने वालों में तृणमूल कांग्रेस से सनिका मुंडा, झारखंड पार्टी से नियारन हेरेंज, निर्दलीय मिनाक्षी मुंडा, झारखंड पार्टी से सुखराम हेरेंज शामिल हैं।

    लोकसभा : कुल नामांकन : अंतिम दिन नामांकन
    रांची : 35 : 21
    हजारीबाग : 18 : 9
    खूंटी : 20 : 13
    कोडरमा : 18 : 9