यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2019 में सीतामढ़ी में हुआ था खेला, 14 प्रत्याशियों को नोटा से मिली थी शिकस्त; जमानत भी हुई थी जब्त
Lok Sabha Election 2019 में बिहार की सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर 20 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। मगर इनमें ...और पढ़ें

विनोद कुमार गिरि, सीतामढ़ी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र से कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे। सबने अपनी किस्मत इस उम्मीद से आजमाई थी कि मतदाताओं का आशीर्वाद मिलेगा और वे संसद पहुंच जाएंगे। 20 उम्मीदवार होने की वजह से दो बैलेट यूनिट के माध्यम से मतदान कराया गया था।
यह भी पढ़ें: इतने करोड़ रुपये है राव इंद्रजीत सिंह की संपत्ति, जानिए पांच साल में कितनी बढ़ी सलाना आय
14 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले
इस चुनाव में नोटा को 10 हजार 318 वोट मिले थे। इनमें से 14 ऐसे प्रत्याशी थे, जिन्हें नोटा से भी कम वोट मिले थे। चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई थी। बाकी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।
सुनील कुमार पिंटू और अर्जुन राय में था मुकाबला
बीते चुनाव में एनडीए में शामिल भाजपा, जदयू और लोजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। दूसरी ओर राजद, कांग्रेस समेत अन्य दल महागठबंधन के रूप में चुनाव लड़े थे। इस सीट पर एनडीए से जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू मैदान में थे तो महागठबंधन से राजद प्रत्याशी अर्जुन राय।
ढाई लाख से अधिक वोटों से हारे थे राजद प्रत्याशी
जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू ढाई लाख से अधिक वोटों के अंतर से राजद प्रत्याशी को हराकर संसद पहुंचे थे। जदयू प्रत्याशी को पांच लाख, 67 हजार, 745 मत मिले थे, जबकि राजद प्रत्याशी को तीन लाख, 17 हजार, 206 मत मिले थे। इन दोनों प्रत्याशियों के अतिरिक्त नोटा से अधिक मत लाने वाले महज चार प्रत्याशी ही थे और ये सभी निर्दलीय थे।
