Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jharkhand Assembly Election 2019: शरद यादव बोले, झारखंड में मची है खनिजों की लूट

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Sat, 16 Nov 2019 09:14 PM (IST)

    Jharkhand Assembly Election 2019. शरद यादव रामबाबू यादव और सुनील सिंह रिम्‍स में लालू से मिले। उनके बीच झारखंड की राजनीति पर चर्चा हुई। ...और पढ़ें

    Jharkhand Assembly Election 2019: शरद यादव बोले, झारखंड में मची है खनिजों की लूट

    रांची, जासं। विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार राज्य की राजनीति गरमा रही है। शनिवार को रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज करा रहे चारा घोटाले के सजायाफ्ता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलने लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव पहुंचे। इनके अलावा रामबाबू यादव और बिस्कोमान अध्यक्ष सुनील सिंह भी मुलाकात करनेवालों में शामिल थे। मुलाकात के बाद शरद यादव ने पत्रकारों से कहा कि  लालू से झारखंड की राजनीति को लेकर चर्चा हुई है। यहां बड़े पैमाने पर खनिजों की लूट हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों की हालत ठीक नहीं हैं। हर तरह का धंधा चौपट है। इन्हीं मुद्दों को लेकर 22 एवं 23 नवंबर को राज्य में चुनाव प्रचार करुंगा। झारखंड में एनडीए के बिखरते कुनबे पर कहा कि ये लोग अफवाह फैलाने में माहिर हैं। झारखंड की जनता ने अलग राज्य की लड़ाई लड़ी। लेकिन राज्य को एक बाहरी मुख्यमंत्री मिला। जीतन राम मांझी के सवाल पर कहा कि उन्हें मना लिया जाएगा। इधर, पिछले एक महीने से लालू के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों द्वारा कोई जानकारी नहीं देने पर शरद यादव ने कहा कि इसीलिए हम यहां उनसे मुलाकात के लिए आते हैं।

    लालू प्रसाद को बेहतर चिकित्सा की जरूरत

    बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील सिंह ने लालू से मिलने के बाद कहा कि दो दिन पहले उनका ब्लड शुगर काफी बढ़ गया था। लगातार ब्लड शुगर ऊपर-नीचे हो रहा है। इन्हें बेहतर चिकित्सा की जरूरत है। कहा, महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की मौत से लालू काफी दुखी हैं। नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी उदासीनता के कारण समय से पहले उनका निधन हो गया। अंत समय में उनके साथ जो दुर्गति हुई, वह निंदनीय है।