Jharkhand Assembly Election 2019: आजसू में शामिल हुईं कोडरमा की जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता
Jharkhand Assembly Election 2019 शालिनी गुप्ता ने एक दिन पहले ही भाजपा की सदस्यता छोड़ दी थीं। वे कोडरमा से टिकट की आशा में थीं लेकिन भाजपा ने नीरा य ...और पढ़ें
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 कोडरमा की जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ शनिवार को आजसू में शामिल हो गईं। पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। ये आजसू के टिकट पर कोडरमा से चुनाव लड़ेंगी। मौके पर लोकसभा सदस्य चंद्रप्रकाश चौधरी व अन्य नेता उपस्थित थे। शालिनी गुप्ता ने एक दिन पहले ही भाजपा की सदस्यता छोड़ दी थीं। वे कोडरमा से टिकट की आशा में थीं, लेकिन भाजपा ने शिक्षा मंत्री नीरा यादव पर भी इस बार भी भरोसा जताया। इधर, पार्टी ने रविवार को अपना घोषणापत्र जारी करने का निर्णय लिया है।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।