Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hazaribagh Jharkhand Election Result 2019: हजारीबाग में BJP से मनीष जायसवाल 51 हजार वोटों से जीते

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Tue, 24 Dec 2019 11:17 AM (IST)

    Hazaribagh Jharkhand Election Result 2019. हजारीबाग में भाजपा के प्रत्याशी मनीष जायसवाल 51 हजार से अधिक मतों से विजयी रहे। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Hazaribagh Jharkhand Election Result 2019: हजारीबाग में BJP से मनीष जायसवाल 51 हजार वोटों से जीते

    रांची, जेएनएन। Hazaribagh Jharkhand Election Result 2019 हजारीबाग विधानसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। हजारीबाग विधानसभा से भाजपा के मनीष जायसवाल रिकॉर्ड 51 हजार से अधिक मतों से विजयी रहे। हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक भाजपा के मनीष जायसवाल की दोबारा जीत का मुख्य फैक्टर उनका लगातार क्षेत्र से जुड़े रहकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाते रहना रहा। हजारीबाग विधानसभा में मनीष जायसवाल लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए। हजारीबाग विधानसभा में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करते हुए झारखंड में भाजपा के सबसे अधिक वोटों से जीत हासिल करने वाले विधायक बने।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले चुनाव में मनीष ने 27 हजार वोट से जीत हासिल की थी। 2019 में अपने जीत का अंतर दोगुना करते हुए करीब 51 हजार वोटों से जीत हासिल की है। मनीष जायसवाल के लिए यह बड़ी उपलब्धि से कम नही है। मनीष जायसवाल ने 105715 मत हासिल किया है। 2014 के चुनाव से इस बार मनीष जायसवाल ने करीब 20 हजार से मत अधिक प्राप्त किए। रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने के बाद मनीष जायसवाल ने समर्थकों का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के समर्थन से जीत हासिल हुई है। मेरे काम का इनाम मिला है। चुनाव प्रचार के दौरान मैंने अपने काम को ही लोगों के बीच रखा था। जीत हासिल करने के बाद वे अपने समर्थकों के साथ मंदिर गए और भगवान का आशीर्वाद भी लिया।

    हजारीबाग विधानसभा चुनाव में किस कितना मत प्राप्त हुआ

    1. प्रयाग प्रसाद                   1142

    2. विनोद कुमार ङ्क्षसह              1036

    3. मनीष जायसवाल               105715

    4. मुन्ना ङ्क्षसह                       31578

    5. डा. रामचंद्र प्रसाद               54023

    6.नदीम खान                       8894 

    7. मुकेश कुमार                     553

    8. रामेश्वर राम कुशवाहा             307

    9. संतोष कुमार मेहता               497

    10. अजीत कुमार मेहता             486

    11. चिरंजन प्रसाद गुप्ता             736

    12. जयलाल कुमार                 1209 

    13. प्रकाश कुमार पासवान           3209

    14. शक्ति कुमार पासवान           2511

    15. स्नेह लता देवी                780

    16. नोटा                         2279

    कुल मत                       214955

    यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान