Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा की सूची में सबसे ऊपर था सरयू राय का नाम, जानें फिर क्‍या हुआ?

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Sun, 17 Nov 2019 02:14 PM (IST)

    Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा के Jharkhand Assembly election 2019 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि किसे टिकट मिलेगा यह निर्णय ...और पढ़ें

    Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा की सूची में सबसे ऊपर था सरयू राय का नाम, जानें फिर क्‍या हुआ?

    रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 प्रदेश भाजपा की सूची में जमशेदपुर पश्चिम सीट से सरयू राय का नाम सबसे ऊपर था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने खुद इसे स्वीकारा है। उन्होंने दैनिक जागरण से बातचीत में स्पष्ट कहा कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हमने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन नामों की अनुशंसा केंद्रीय नेतृत्व से की थी। इसमें सरयू राय का नाम एक नंबर पर था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से हमें जो उनके लिए करना था किया। लेकिन अंतत: निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को लेना होता है। चुनाव समिति तय करती है कि कहां से किसे चुनाव लड़ाएगी। हमारा काम सिर्फ वहां तक नामों को पहुंचाने का है। सरयू राय के बगावती तेवर पर कहा कि यदि वे बागी होंगे तो वे छह बरस के लिए निष्कासित हो जाएंगे। यही पार्टी का नियम है कि यदि आप अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं तो छह बरस के लिए निष्कासित किया जाएगा, चाहे वह लक्ष्मण गिलुवा हो या सरयू राय।