Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Barhi Jharkhand Election Result 2019: बरही में कांग्रेस के उमाशंकर अकेला 11271 वोटों से जीते

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Tue, 24 Dec 2019 10:39 AM (IST)

    Barhi Jharkhand Election Result 2019. बरही विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक उमांकर अकेला 11271 वोटों से जीते। उमांकर अकेला ने मनोज कुमार यादव को हराया।

    Barhi Jharkhand Election Result 2019: बरही में कांग्रेस के उमाशंकर अकेला 11271 वोटों से जीते

    रांची, जेएनएन। Barhi Jharkhand Election Result 2019 बरही विधानसभा का 2019 का चुनाव दल बदल कर लडऩा निवर्तमान विधायक मनोज कुमार यादव के लिए घातक साबित हुआ। उन्हें पूर्व विधायक उमांकर अकेला के हाथों पराजित होना पड़ा। उमाशंकर अकेला 84086 वोट प्राप्त हुए और भाजपा के मनोज यादव को 72815 वोट मिले। उमाशंकर अकेला 11271 वोटों से जीते। बरही से चार बार विधायक रह चुके मनोज कुमार यादव का चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होना और फिर टिकट हासिल कर लेना भी लोगों को हजम नहीं हो पाया। मनोज यादव को उम्मीद थी कि मोदी फैक्टर बरही में चलेगा और उनकी जीत होगी। लेकिन, भाजपा के मतों में बिखराव और चुनाव से ठीक पहले पार्टी बदलना उनकी हार का करना बन गया। भाजपा में गए दिग्गज नेता मनोज यादव को कांग्रेस प्रत्याशी उमाशंकर अकेला से करारी हाल झेलनी पड़ी। दोनों ही दल बदल कर एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. अरविंद कुमार              4268

    2. उमाशंकर अकेला           84086

    3. मो. जमालुद्दीन             2032

    4. मनोज कुमार यादव          72815

    5. राजीव रंजन              1326

    6. रामानुज कुमार             2218

    7. छठ्ठी देवी                593

    8. दिगंबर भुईयां              983

    9. शिव कुमार राम           466

    10. संजय कुमार मेहता       776

    11. वासुदेव पासवान         772

    12. विपिन कुमार सिन्हा       2451

    13. मनोज कुमार पासवान      1474

    14. मो. सेराज              3686

    15. नोटा                  1897

    कुल मतदान              179843

    जानें राज्य की राजनीतिक लेखा-जोखा

    बरही हजारीबाग जिले का हिस्‍सा यह इलाका हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है। 2000 में झारखंड राज्‍य गठन के बाद से इस सीट पर कांग्रेस का कब्‍जा रहा है। बिहार से अलग होने के बाद से अब तक हुए 3 चुनावों में से 2 बार कांग्रेस ने इस सीट पर कब्‍जा जमाया। 2005 में हुए चुनाव में कांग्रेस के मनोज यादव न जीत दर्ज की थी। 2009 में हुए चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस की जीत पर लगा लगा दी।

    इस चुनाव में भाजपा के उमाशंकर ने जीत दर्ज की थी। 2014 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने फिर इस सीट पर कब्जा कर लिया। दूसरी बार कांग्रेस के मनोज कुमार यादव विधायक बने।  जानकारी के लिए बता दें कि  इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 20 पंचायतों को समाहित किया गया है। यहां की अधिकतर आबादी ग्रामीण इलाको में रहती है और कृषि पर निर्भर है।

    यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान