Haryana Assembly Election : हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तंवर का बडा़ बयान, कहा- राहुल को खाए जा रहे कुछ पार्टी नेता
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रधान अशोक तंवर का कांग्रेस नेताओं पर हमला जारी है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि राहुल को कांग्रेस नेता ही खा रहे हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। साढ़े पांच साल तक हरियाणा कांग्रेस के प्रधान रहे अशोक तंवर को कांग्रेस नेताओं पर हमला जारी है। तंवर ने पार्टी छोडऩे के बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं पर जुबानी हमला तेज कर दिया है। उन्होंने अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ही राहुल गांधी को खा रहे हैं और पीदे धकेल रहे हैं।
कहा- राहुल गांधी को खाए जा रहे पार्टी के कुछ बड़े नेता, विधानसभा चुनाव में 22 टिकट बेचे गए
तंवर ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान Haryana Assembly Election 2019 में कांग्रेस के टिकट बचे जाने का आरोप दोहराया। इस बार बेचे गए टिकटों की उनकी संख्या और बढ़ गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 22 टिकट बेचे गए हैं। बता दें कि सबसे पहले तंवर ने एक टिकट बेचने का आरोप लगाया था और इसके बाद उनकी यह संख्या 14 पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की मिट्टी पलीद होगी। कांग्रेस की दुसमा (सबसे खराब स्थिति) होगी।
अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस पहले कार्यकर्ता को बच्चे की तरह तैयार करती है और फिर उसी को पार्टी के बड़े नेता खा जाते हैं। कुछ की तो भ्रूण हत्या की जाती है। कुछ मेरे जैसे लोग, जिन्हें राजनीति में मौका मिलता है, उन्हें एक समय के बाद खत्म कर दिया जाता है।
तंवर ने कहा कि राहुल गांधी भी इसी चीज के शिकार हुए। पार्टी के बड़े-बड़े नेता उन्हें खाए जा रहे हैं। ये कौन सी ताकते हैं, इन्हें पहचानना पड़ेगा। कुछ मगरमच्छ भाजपा के साथ मिलकर पार्टी को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों ने कांग्रेस को आइसीयू में पहुंचा दिया है। भारत को कांग्रेस मुक्त करने का फैसला पार्टी के अंदर के ही कुछ नेताओं का है जो इस काम को पूरा करने में लगे है।
यह भी पढें: TikTok star सोनाली फोगाट को चुनावी सभा में आया गुस्सा, जानें ऐसा क्या कहा कि छिड़ा
कहा- कुछ नेताओं की चुनाव में निकलेगी गर्दन की रॉड और मरोड़
कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वियों का नाम लिए बगैर तंवर ने कहा कि कुछ लोगों की गर्दन की रॉड और मरोड़ निकलने वाली है। इस स्थिति के लिए वही लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में वह दुराचारी और भ्रष्टाचारी नेताओं को हराने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। अच्छे प्रत्याशी चाहे किसी भी पार्टी के हों, उनकी मदद करेंगे।
यह भी पढें: शादीशुदा महिला ब्लैकमेल कर युवक से बनाती थी संबंध, फिर लगा दिया ऐसा इल्जाम, कोर्ट में खुली पोल
अशोक तंवर ने कहा टिकट वितरण में पार्टी का कोई सिस्टम नहीं था। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में टिकटों पर कोई चर्चा ही नहीं हुई। केवल चाय-पानी हुआ और गपशप हुई। नतीजतन पार्टी में कई दशक लगाने वालों का टिकट कटा और अंतिम क्षणों में कांग्रेस में आने वालों को टिकट दे दिया गया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें