'बीजेपी अपनी लिस्ट में दे 33 फीसदी महिलाओं को जगह' महिला आरक्षण को लेकर अखिलेश ने सरकार को घेरा
Akhilesh Yadav News मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। चुनाव से पहले सियासी हमले भी तेज हो गए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निश ...और पढ़ें

छतरपुर, ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमला बोलने से नहीं चूक रहे हैं। सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के छतरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर जुबानी वार किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा में ये कहकर महिला आरक्षण पास किया गया कि माताओं-बहनों के सम्मान के लिए ये योजना लाई गई है। भाजपा के लोग इसका धूम-धाम से प्रचार कर रहे हैं, लेकिन ना जाने कब ये लागू होगा।
धोखा देने के लिए पास किया बिल
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि भाजपा वालों को ये साबित करना चाहिए कि जो मध्य प्रदेश की सूची होगी प्रत्याशियों की उसमे कम से कम 33 फीसदी महिलाएं दिखाई दें। अगर ये नहीं देते हैं तो इसका मतलब है कि देश की जनता को धोखा देने के लिए बिल पास किया गया है। अभी की सूची में ऐसा नहीं दिख रहा है। सपा अपने स्तर पर इस पर विचार करेगी।
भाजपा वालो को ये साबित करना चाहिए कि जो मध्य प्रदेश की सूची होगी प्रत्याशियों की उसमे कम से कम 33 परसेंट महिलाएं दिखाई दें। वरना इसका मतलब ये है कि केवल माताओं बहनों को धोखा देने के लिए ये बिल लाएं। समाजवादी पार्टी को अगर 20 प्रतिशत महिलाएं लड़ानी पड़ी तो लड़ाएंगे। सपा की मांग है… pic.twitter.com/rxokTARiPi
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 28, 2023
20 फीसदी महिलाओं को देंगे टिकट
अखिलेश ने कहा कि सपा को अगर 20 प्रतिशत महिलाएं लड़ानी पड़ी तो लड़ाएंगे। सपा की मांग है और घोषणा पत्र में शामिल करेंगे कि यहां कि गरीब माताओं बहनों को 6000 रुपए मिले।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।