Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात से नड्डा राज्यसभा उम्मीदवार तो महाराष्ट्र में पूर्व कांग्रेस नेता को मिला 'गिफ्ट; भाजपा ने जारी की एक और लिस्ट

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 02:49 PM (IST)

    Rajya Sabha candidates भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। पार्टी ने गुजरात से चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। जेपी नड्डा के अलावा गोविंदभाई पटेल जशवंत सिंह सलामसिंह परामर को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

    Hero Image
    भाजपा ने गुजरात से चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।(फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई, नई दिल्ली। राज्यसभा के आगामी चुनावों के लिए भाजपा ने आज (14 फरवरी) गुजरात से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। जेपी नड्डा के अलावा, गोविंदभाई पटेल, जशवंत सिंह सलामसिंह परामर को उम्मीदवार बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र से इन तीन उम्मीदवारों के नामों पर लगी मुहर

    वहीं,महाराष्ट्र से तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है। मेधा कुलकर्णी और  अजीत गोपचड़े को उम्मीदवार बनाया गया है।

    इन नेताओं का कटा पत्ता  

    जेपी नड्डा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं लेकिन भाजपा के पास कांग्रेस शासित राज्य से एकमात्र सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है।

    केंद्रीय मंत्री और निवर्तमान राज्यसभा सदस्य मनसुख मंडाविया और परषोत्तम रूपाला, दोनों गुजरात से और महाराष्ट्र से नारायण राणे को राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। उम्मीद है कि उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट दिया जाएगा।

    एमपी से इन नेताओं को मिली टिकट

    इससे पहले पार्टी ने आज मध्य प्रदेश से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी थी। पार्टी ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्‍यसभा में भेजने का फैसला किया है।

    इसके अलावा, ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को राज्यसभा भेजने की तैयारी है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री को ओडिशा से उम्मीदवार बनाया है।

    यह भी पढ़ें: ओडिशा से अश्विणी वैष्णव, MP से ये चार नेता लड़ेंगे Rajya Sabha चुनाव; BJP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट