विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Election: चिराग से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े, NDA में सीट शेयरिंग पर चर्चा तेज

Published: Tue, 07 Oct 2025 04:20 PM (IST)Updated: Tue, 07 Oct 2025 05:34 PM (IST)

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इसी बीच एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों में ...और पढ़ें

चिराग पासवान से मिलने पहुंचे भाजपा नेता
चिराग पासवान से मिलने पहुंचे भाजपा नेता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। बिहार में दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए 6 नवंबर तथा दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। परिणाम 14 नवंबर को आएंगे। इस बीच बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल, एनडीटीवी की रिपोर्ट में लोक जनशक्ति पार्टी के सूत्रों के हवाले से बताया है कि बिहार चुनाव में चिराग पासवान और प्रशांत किशोर के गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अगर वास्तव में ऐसा होता है, तो बिहार में कुछ अलग प्रयोग देखने को मिलेगा। 

क्या सच में होगा लोजपा और प्रशांत किशोर का गठबंधन?

एनडीटीवी की रिपोर्ट में लोक जनशक्ति पार्टी के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि प्रशांत किशोर और चिराग पासवान बिहार में होने वाले चुनाव में गठबंधन करने की संभावना बन सकती हैं। वर्तमान में चिराग पासवान एनडीए के गठबंधन में हैं और वह केंद्र में मंत्री भी हैं।

वर्तमान में लोजपा और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। इस बीच चिराग पासवान और चुनावी रणनीतिकार-राजनेता किशोर की पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चा बिहार में एक नया ट्विस्ट बन गई है।

भाजपा नेताओं से मुलाकात की तस्वीर वायरल

इसी बीच, दिल्ली स्थित आवास पर चिराग पासवान से मिलने के लिए भाजपा के कई नेताओं की टीम पहुंची। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। धर्मेंद्र प्रधान और मंगल पांडेय ने चिराग पासवान के साथ बिहार चुनाव को लेकर चर्चा की। 

40 सीटों की मांग कर रहे हैं चिराग

लोजपा और बीजेपी के बीच सीट बंटवारे को लेकर इन दिनों चर्चा चल रही है। कथित तौर पर चिराग पासवान बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 40 सीटें चाहते हैं। हालांकि, बीजेपी केवल 25 सीटें देने के लिए तैयार हैं। बता दें कि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें से सभी सीटों पर जीत दर्ज की।

हालांकि, प्रशांत किशोर के साथ चिराग पासवान की लोजपा की गठबंधन की खबरें भाजपा पर सीटों के बंटवारे को लेकर थोड़ा और दबाव डाल सकती है। एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि लोजपा कथित तौर पर 'सम्मानजनक' सीटें पाने पर अड़ी हुई है। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों का जादुई आंकड़ा चाहिए।

बीजेपी-लोजपा सीट बंटवारे पर कहां तक बनी बात

उल्लेखनीय है कि लोजपा ने उन खबरों को भी खंडन कर दिया है कि बीजेपी और जेडीयू 200 सीटें आपस में बांटने पर सहमत हो गए हैं। वहीं, बाकी सीटें पासवान समेत बाकी दलों के लिए छोड़ी हैं। चिराग पासवान ने भी साफ कर दिया है कि सीट बंटवारे की बात बीजेपी के साथ होगी, ना कि जेडीयू के साथ होगी। 

क्या सीएम बनना चाहते हैं चिराग पासवान?

हालांकि, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि युवा नेता चिराग पासवान कहीं ना कहीं सीएम बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि आज सुबह एलजेपी ने एक्स पर 'अबकी बार, युवा बिहारी' पोस्टर शेयर किया है। 

यह भी पढ़ें: पूर्णिया के विकास को मिलेगी गति, आचार संहिता लगने से पहले मंत्री ने किया करोड़ों का शिलान्यास

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर जिले की 5 सीटों पर भाजपा तो 4 पर राजद का कब्जा, जोड़-घटाव शुरू