Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LIVE Karawal Nagar Delhi Election Result 2020: बीजेपी के मोहन सिंह जीते, आप दूसरे नंबर पर

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Tue, 11 Feb 2020 07:06 PM (IST)

    Karawal Nagar Delhi Election Result 2020 LIVE करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज कर ली है।

    LIVE Karawal Nagar Delhi Election Result 2020: बीजेपी के मोहन सिंह जीते, आप दूसरे नंबर पर

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना शुरू होने के साथ ही हर सीट पर रुझान भी शुरू हो गए हैं। अगर करावल नगर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो इस क्षेत्र पर पूरी दिल्ली की जनता की नजरें हैं। इस सीट पर बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज कर ली है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन कौन हैं मैदान में?

    करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की ओर से दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस से अरविंद सिंह चुनावी मैदान में हैं। वहीं इस बार आम आदमी पार्टी ने कपिल मिश्रा के पार्टी से बाहर होने के बाद इस बार दुर्गेश पाठक पर विश्वास जताया है। अब देखना है कि इस बार आम आदमी पार्टी अपनी इस सीट पर वापसी कर पाती है या नहीं?

    LIVE Delhi Election Results 2020 : यहां देखें दिल्ली चुनाव रिजल्ट से जुड़ी हर एक अपडेट

    Karawal Nagar Assembly Result Live Updates:

    - बीजेपी के मोहन सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। मोहन सिंह ने आप प्रत्‍याशी को 8223 वोटों के अंतर से हराया है। मोहन सिंह को कुल 96721 वोट हासिल हुए। 

    - आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक 88498 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रहे। जबकि, कांग्रेस उम्‍मीदवार अरविंद सिंह कुल 2242 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर रहे। 

     

    2015 में कैसे रहे थे नतीजे?

    पिछली बार साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्रा ने 5 बार से विधायक रहे भाजपा के दिग्गरज नेता मोहन सिंह बिस्ट को 44431 वोटों से हरा दिया था। हार के बाद भी मोहन सिंह बिष्ट राजनीति में सक्रिय रहे। वह फिलहाल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। साल 1993 में जब यहां पहली बार चुनाव हुए तो यहां से भाजपा के रामपाल ने जीत हासिल की थी। उन्होंदने कांग्रेस के कल्यापण सिंह को हराया और विधायक बने। इसके बाद बीजेपी ने इस सीट पर लगातार 5 चुनावों में जीत दर्ज की।

    करावल नगर के बारे में

    करावल नगर सीट उत्तमर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट का हिस्सा है। करावल दिल्ली की पुरानी सीटों में शामिल नहीं है जबकि इसे साल 1993 में हुए परिसीमन में विधानसभा बनाया गया था। इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घरेलू सामान, रेडीमेड कपड़े, शूज समेत विभिन्नय प्रकार के सामान का थोक और फुटकर बाजार भी है।

    comedy show banner