Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • delhi-vidhan-sabha
LIVE BLOG

Delhi Election Result 2020 HIGHLIGHTS: चुनाव आयोग ने 70 सीटों पर परिणाम घोषित किए, AAP 62 पर जीती

Delhi Election Result 2020 HIGHLIGHTS:चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 70 सीटों पर परिणाम घोषित। आम आदमी पार्टी 62 विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। भाजपा 8 सीटों पर विजयी हुई। चुनाव नतीजे की सबसे तेज अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Jagran.Com के साथ

By TaniskWed, 12 Feb 2020 07:38 AM (IST)
News Article Hero Image
11 Feb 20209:34:07 PM
भाजपा के लिए गहन मंथन का विषय है दिल्ली चुनाव

 केंद्रीय स्तर के दिग्गज नेताओं, सैकड़ों भाजपा सांसदों के घर घर अभियान, राष्ट्रीय सुरक्षा और शाहीन बाग के मुद्दे के बावजूद भाजपा दिल्ली विधानसभा में दो अंकों तक नहीं पहुंच पाई। यह प्रदर्शन भाजपा के लिए गहन मंथन का विषय है क्योंकि 2015 के नतीजों को भाजपा यह कहकर मन बहलाती रही थी कि जनता ने उसे एक प्रयोग के तौर पर लिया था। आंदोलन के बाद जन्मी पार्टी को मौका दिया था। लेकिन इस बार जनता ने जो फैसला दिया वह तो आजमाने के बाद दिया है। भाजपा का यह भी दावा रहा है कि सुशासन केवल भाजपा शासित राज्यों में है। वहीं दूसरी ओर जहां झुग्गी वहीं मकान, अनधिकृत मकानों को अधिकृत करने का बड़ा दाव फेल हो गया।

11 Feb 20209:08:09 PM
आप की जीत में अपना भी सहयोग मानती है सपा!

 चुनाव नतीजों के बाद सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि दिल्ली में रणनीतिक तौर पर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया गया था। यह वोटों के बिखराव को रोकने के लिए किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि वह जिस किसी राज्य में गए, वहां भाजपा हारी। 

11 Feb 20207:01:38 PM
52 सीटों पर परिणाम घोषित

 चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 52 सीटों पर परिणाम घोषित। आम आदमी पार्टी 46 विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। 16 अन्य पर आगे चल रही है। भाजपा 6 सीटों पर विजयी हुई और 3 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है।

11 Feb 20206:46:53 PM
51 सीटों पर परिणाम घोषित

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 51 सीटों पर परिणाम घोषित। आम आदमी पार्टी 46 विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। 16 अन्य पर आगे चल रही है। भाजपा 5 सीटों पर विजयी हुई और 3 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है।

11 Feb 20206:44:12 PM
49 सीटों पर परिणाम घोषित

 चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 49 सीटों पर परिणाम घोषित। आम आदमी पार्टी 44 विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। 18 अन्य पर आगे चल रही है। भाजपा 5 सीटों पर विजयी हुई और 3 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है।

11 Feb 20206:31:20 PM
46 सीटों पर परिणाम घोषित

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 46 सीटों पर परिणाम घोषित। आम आदमी पार्टी 41 विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। 21 अन्य पर आगे चल रही है। भाजपा 5 सीटों पर विजयी हुई और 3 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है।

11 Feb 20206:24:39 PM
43 सीटों पर परिणाम घोषित

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 43 सीटों पर परिणाम घोषित। आम आदमी पार्टी 38 विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। 24 अन्य पर आगे चल रही है। भाजपा 5 सीटों पर विजयी हुई और 4 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है।

11 Feb 20206:21:51 PM
42 सीटों पर परिणाम घोषित

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 42 सीटों पर परिणाम घोषित। आम आदमी पार्टी 38 विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। 24 अन्य पर आगे चल रही है। भाजपा 4 सीटों पर विजयी हुई और 4 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है।

11 Feb 20206:15:03 PM
40 सीटों पर परिणाम घोषित

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 40 सीटों पर परिणाम घोषित। आम आदमी पार्टी 37 विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। 25 अन्य पर आगे चल रही है। भाजपा 3 सीटों पर विजयी हुई और पांच अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है।

Official ECI results declared for 40 out of 70 seats: AAP wins 37 assembly seats and is leading on 25 others. BJP has won 3 and is leading on 5 others. #DelhiResults pic.twitter.com/rE8ijES2KA

— ANI (@ANI) February 11, 2020
11 Feb 20206:03:31 PM
AAP 36 विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी 36 विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। 26 अन्य पर आगे चल रही है। भाजपा 3 सीटों पर विजयी हुई और पांच अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है।

11 Feb 20205:56:11 PM
अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की

दिल्ली: AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।

11 Feb 20205:38:48 PM
संसद परिसर में AAP नेता ने मिठाई बांटी

दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद सुशील गुप्ता ने दिल्ली के चुनाव 2020 में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए संसद परिसर में मिठाई बांटी। AAP नेता संजय सिंह ने कहा,  दिल्ली के लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चुनाव काम और विकास के आधार पर जीते जा सकते हैं।

Delhi: Aam Aadmi Party (AAP) MP Sushil Gupta distributes sweets in Parliament premises to celebrate the party's performance in #DelhiPolls2020. AAP leader Sanjay Singh says, "Delhi people have given a clear message that elections can be won on the basis of work and development." pic.twitter.com/dPVfzZVgoD

— ANI (@ANI) February 11, 2020
11 Feb 20205:35:06 PM
केजरीवाल हनुमान मंदिर पहुंचे

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पूजा करने के लिए कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे। 

Aam Aadmi Party chief Arvind Kejriwal reaches Hanuman Temple at Cannaught Place to offer prayers. #DelhiElectionResults pic.twitter.com/srlNUN34UJ

— ANI (@ANI) February 11, 2020
11 Feb 20205:26:30 PM
कांग्रेस नेता बोले- हम पहले भी शून्य थे,अब भी शून्य हैं, यह भाजपा की हार है

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धरमसो बोले-  हम पहले भी शून्य थे, अब भी शून्य हैं, इसलिए यह भाजपा की हार है, हमारी नहीं।

11 Feb 20205:16:28 PM
AAP को 26 विधानसभा सीट पर जीत मिली

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी 26 विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। 37 अन्य पर आगे चल रही है। भाजपा दो सीटों पर विजयी हुई और पांच अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है।

Official ECI results: AAP wins 26 Assembly seats and is leading on 37 others. BJP emerges victorious on two seats and is leading in five other constituencies. #DelhiElectionResults pic.twitter.com/Mw1HR0woEK

— ANI (@ANI) February 11, 2020
11 Feb 20205:13:26 PM
आप प्रत्याशी राखी बिड़ला 30,116 मतों से विजयी

 मिल रही जानकारी के अनुसार मंगोलपुरी विधानसभा से आप प्रत्याशी राखी बिड़ला 30,116 मतों से विजयी हुई है। इन्हेंने  2015 के चुनाव में  22,699 मतो से जीत दर्ज की थी ।

11 Feb 20205:05:00 PM
हम 'सबका साथ सबका विकास' की राजनीति करते हैं- मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी बोले, हम नफरत की राजनीति नहीं करते हैं, हम सबका साथ सबका विकास की राजनीति करते हैं। चुनावों के दौरान बहुत सी बातें कही जाती हैं, लेकिन हम कभी नहीं चाहते थे कि सड़कों को 60 दिनों तक अवरुद्ध किया जाए। हमने उसका कल विरोध किया था, आज हम उसका विरोध कर रहे हैं।

11 Feb 20204:51:19 PM
हार का मूल्यांकन करेंगे- मनोज तिवारी

दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी बोले- हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, हम इसका मूल्यांकन करेंगे। जब हम अपनी उम्मीदों के अनुसार परिणाम नहीं देते हैं, तो निराश हो जाते हैं, लेकिन मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि वे निराश न हों ... 2015 की तुलना में हमारे जीतने का प्रतिशत बढ़ा है।

11 Feb 20204:46:57 PM
दिल्ली की जनता को धन्यवाद देता हूं- मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा प्रमुख, मनोज तिवारी बोले- मैं दिल्ली की जनता को धन्यवाद देता हूं। मैं हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूं, उन्होंने बहुत कुछ किया है। मैं दिल्ली के लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं और अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह लोगों की उम्मीदों के अनुसार अच्छा काम करेंगे।

11 Feb 20204:32:44 PM
AAP की 63 सीटों पर बढ़त बरकरार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की 70 में से 63 सीटों पर बढ़त बरकरार है। इन सीटों पर आप जीतने के करीब है।  भाजपा शुरुआत में 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी, वह अब 7 पर आ गई है। 

11 Feb 20204:22:16 PM
करावल नगर से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट की जीत

मिल रही जानकारी के अनुसार करावल नगर से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट की जीत हुई। हालांकि, आधिकारिक घोषणा बाकी है। 

11 Feb 20204:20:55 PM
पटपड़गंज की जनता को धन्यवाद देता हूं- मनीष सिसोदिया

 मनीष सिसोदिया ने कहा, मैं फिर से पटपड़गंज सीट जीतकर खुश हूं। बीजेपी नफरत की राजनीति करती है, लेकिन मैं पटपड़गंज की जनता को धन्यवाद देता हूं। आज, दिल्ली के लोगों ने एक सरकार को चुना है जो उनके लिए काम करती है और उनके जनादेश के माध्यम से राष्ट्रवाद का सही अर्थ समझाती है।

11 Feb 20204:16:05 PM
नड्डा ने केजरीवाल को बधाई दी

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने केजरीवाल को बधाई दी, और कहा कि आशा है कि AAP दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी

11 Feb 20204:04:00 PM
विजेंद्र गुप्ता 12900 वोटों से जीते

रोहिणी से भाजपा से विजेंद्र गुप्ता 12900 वोटों से जीते। घोंडा से भाजपा प्रत्याशी अजय महावर जीते। अजय भाजपा के उत्तरी पूर्वी ज़िले के जिलाध्यक्ष है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है। जीवन मे पहली बार विधायक का चुनाव लड़े हैं।

11 Feb 20204:02:47 PM
यमुनापार में भाजपा रही जीवित

 पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की आंधी के बीच भी यमुनापार ने भाजपा को जीवित रखा है। यहां उत्तरपूर्वी और पूर्वी संसदीय क्षेत्र की कुल 16 सीटें हैं। इनमें 6 सीटें भाजपा के खाते में आतीं दिख रही है।   इनमें सांसद गौतम गंभीर के संसदीय क्षेत्र की तीन सीटें लक्ष्मीनगर, गांधीनगर और विश्वास नगर शामिल हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र की भी तीन सीटें घोंडा, रोहतास नगर और करावल नगर शामिल हैं।

11 Feb 20203:51:35 PM
दिल्लीवालों गजब कर दिया, आई लव यू - केजरीवाल

 AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल बोले-  दिल्लीवालों गजब कर दिया आप लोगों ने! आई लव यू

11 Feb 20203:50:18 PM
तेजस्वी यादव ने दी बधाई

राजद नेता तेजस्वी यादव बोले- मैं अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं। दिल्ली के लोगों ने जो जनादेश दिया है, उससे पता चलता है कि वे काम और विकास पर वोट देंगे।

11 Feb 20203:46:54 PM
हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें- केजरीवाल

 AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल बोले-  यह भगवान हनुमान का दिन है, जिन्होंने दिल्ली के लोगों को आशीर्वाद दिया है। हम प्रार्थना करते हैं कि हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें, ताकि हम अगले पांच वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहें।

11 Feb 20203:45:32 PM
नई तरह की राजनीति की शुरुआत- केजरीवाल

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा,यह एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत है। यह एक नया संकेत है।

11 Feb 20203:41:50 PM
यह उन लोगों की जीत है जो मुझे अपना बेटा मानते हैं- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं तीसरी बार AAP पर अपना विश्वास जताने के लिए दिल्ली के लोगों का धन्यवाद करता हूं। यह उन लोगों की जीत है जो मुझे अपना बेटा मानते हैं और हमें वोट देते हैं।

11 Feb 20203:36:40 PM
चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता के बीच
blog images

चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता के बीच आए। पार्टी मुख्यालय में छत पर बनाए गए मंच से कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन किया।

11 Feb 20203:24:07 PM
Mangolpuri Election Result: जीती आम आम आदमी पार्टी उम्मीदवार

राखी बिड़ला जीत गई हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक  घोषणा होना अभी बाकी है। उनके मुख्य प्रतिद्वंदी भाजपा के करम सिंह रहे।

11 Feb 20203:20:55 PM
बदरपुर में 19 राउंड की गिनती के बाद AAP आगे

बदरपुर विधानसभा सीट पर 19 राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। बदरपुर से आप के रामसिंह नेताजी 8000 मतों से आगे चल रहे हैं।

11 Feb 20203:18:01 PM
Bijwasan Election Result: आम आदमी पार्टी ने जीती सीट

बिजवासन सीट से आम आदमी पार्टी जीत गई है, हालांकि चुनाव आयोग की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

11 Feb 20203:10:37 PM
राघव चड्ढा पहुंचे आप कार्यालय

आम आदमी पार्टी की जीत पर दिल्ली स्थित उसके कार्यालय में आप कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई।  राजेन्द्र नगर से राघव चड्ढा जीतकर आप कार्यालय पहुंचे। 

11 Feb 20203:08:19 PM
कांग्रेस के दिग्गजों की जमानत जब्त

आम आदमी पार्टी ने जहां इन चुनावों में शानदार सफलता हासिल की है, वहीं भाजपा भी अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने में तो कामयाब रही ही है। लेकिन कांग्रेस अपना वजूद बचा पाने में भी नाकामयाब रही। किसी एक सीट पर भी जीत दर्ज करा पाना तो दूर की बात, ज्यादातर प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके हैं। 

11 Feb 20203:05:36 PM
Badarpur Election Result: 11 राउंड की गिनती पूरी

बदरपुर विधानसभा सीट पर 11वें राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी(आप) के रामसिंह नेताजी 36658 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं भाजपा के रामवीर बिधूड़ी 35067 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11 Feb 20203:01:49 PM
दक्षिण दिल्ली में फिर चला झाड़ू, सभी सीटों पर AAP की जीत

दक्षिण दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबले में सभी सीटों पर फिर से आप ने बाजी मार ली है।मतगणना केंद्रों पर हर ओर के कार्यकर्ता और पार्टी के जीते हुए प्रत्याशी जीत का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

11 Feb 20202:58:43 PM
Ambedkarnagar Election Result: आप के अजय दत्त 28 हजार 327 वोट से जीते

 अम्बेडकर नगर से आप के अजय दत्त 28 हजार 327 वोट से जीते। अजय को 62 हजार 871 वोट मिले। जबकि भाजपा के खुशी राम को 34 हजार 544 वोट मिले। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा बाकी है।  

11 Feb 20202:57:19 PM
राखी बिड़ला की जीत पक्की

मिल रही जानकारी के अनुसार मंगोलपुरी से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार राखी बिड़ला जीत गईं हैं। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा बाकी है।  

11 Feb 20202:55:05 PM
AAP के नेता हाजी यूनुस

पूर्वी दिल्ली: AAP के नेता हाजी यूनुस ने  कहा कि जनता अपने  क्षेत्र  का विकास चाहती  हैं। उन्होंने हमसे उम्मीद  थी  और  हम  उनकी  उम्मीद  पर खड़े  उतरे हैं, जनता  ने आम  आदमी  पार्टी  के विकास  कार्यो  को  लेकर वोट  दिया.. जनता से जो वादे किए उसे पूरा करवाएंगे

11 Feb 20202:53:08 PM
CM केजरीवाल समेत सभी मंत्री जीत की ओर

 AAP के मुखिया व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत सभी मंत्री जीत की ओर बढ़ रहे हैं । चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 62 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 8 सीटों पर आगे है। पटपड़गंज सीट से मनीष सिसोदिया ने 3 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। सत्येंद्र जैन ने भी जीत दर्ज की। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

11 Feb 20202:43:53 PM
शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन और पटपड़गंज सीट से मनीष सिसोदिया ने जीत दर्ज की

 शकूरबस्ती से आप के सत्येंद्र जैन 7 हजार से अधिक मतों से जीते। उन्होंने भाजपा के डॉक्टर एससी वत्स को शिकस्त दी है। गत विधानसभा चुनाव उन्होंने 3 हजार से जीत दर्ज की थी।  पटपड़गंज सीट से मनीष सिसोदिया ने 3 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। हालांकि, आधिकारिक घोषणा बाकी है। 

11 Feb 20202:37:07 PM
Gandhinagar Assembly Election: भाजपा के अनिल वाजपेयी जीत के करीब

 गांधी नगर भाजपा के अनिल वाजपेयी जीत के करीब, अंतिम राउंड में 6000 वोटों से आगे

11 Feb 20202:34:26 PM
Badali Election Result: आप के अजेश यादव 15,848 वोट से आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार बादली से आप के अजेश यादव 38107 वोटों के साथ भाजपा के विजय कुमार भगत 22259 से 15,848 वोट से आगे हैं। 

11 Feb 20202:23:26 PM
Kalkaji Assembly Election: 13वें राउंड में आतिशी की जीत पक्की

कालकाजी 13वें राउंड में आतिशी की जीत पक्की। हालांकि, अभी चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा बाकी है।  

धर्मबीर (भाजपा)- 36986
आतिशी (आप)- 42063
11 Feb 20202:19:01 PM
घोंडा से 11वां राउंड में भी भाजपा आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार घोंडा से 11वां राउंड में भी भाजपा आगे है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 59 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे है। 

11 Feb 20202:15:57 PM
Mangolpuri Assembly Election: 10 राउंड के बाद आप 21, 473 वोटों से आगे

मंगोलपुरी में 10 राउंड के बाद आप  21, 473 वोटों से आगे। 

आप 54, 531
भाजपा 33, 058
कांग्रेस 3, 055
11 Feb 20202:14:05 PM
ओखला विधानसभा से अमानतुल्लाह खान आगे

आम आदमी पार्टी के ओखला विधानसभा से उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने 15वे राउंड में ही जीत दर्ज की, 26 राउंड काउंटिंग होनी है।15वे राउंड तक आप के अमानतुल्लाह खान ने 100726 वोट हासिल कर विनिंग मार्जिन पार किया। भाजपा  के ब्रह्मा सिंह को  सिर्फ 15475 वोट मिले। 

 
11 Feb 20202:11:52 PM
पार्टी मुख्यालय में सुनीता केजरीवाल ने केक काटा
blog images

आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का जन्मदिन है। पार्टी मुख्यालय में सुनीता केजरीवाल ने केक काटा।

11 Feb 20202:10:14 PM
Karol Bagh Vidhan Sabha Election: सात राउंड के बाद आप के विशेष रवि आगे

करोलबाग - सात राउंड के बाद आप के विशेष रवि आगे। 

विशेष रवि- आप 31117 
योगेन्द्र चंदोलिया - भाजपा 12118
11 Feb 20202:04:14 PM
सदर बाजार से आप के सोमदत्त आगे

सदर बाजार से आप के सोमदत्त आगे 

 सोमदत्त -आप   25418
जय प्रकाश- भाजपा  16471
11 Feb 20202:01:44 PM
मनीष सिसोदिया 2196 वोट से आगे

 मिल रही जानकारी के अनुसार 12वें राउंड में भाजपा के उम्मीदवार रविंद्र नेगी  से मनीष  सिसोदिया 2196 वोट से आगे। 

11 Feb 20201:59:36 PM
आम आदमी पार्टी 57 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 57 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 13 सीटों पर आगे है। 

11 Feb 20201:53:09 PM
बादली विधानसभा सीट से 9 वें राउंड में अजेश यादव आगे

बादली विधानसभा सीट से  9 वें राउंड में आप के अजेश यादव 38107 वोटों के साथ आगे। अजेश यादव 15848 वोटों से आगे।

विजय भगत -भाजपा 22259
देवेंद्र यादव- कांग्रेस 17940
11 Feb 20201:47:39 PM
कालकाजी से 12 वें राउंड में आतिशी 3642 वोटों से आगे

कालकाजी से 12 वें  राउंड में आतिशी 3642 वोटों से आगे

धर्मबीर (भाजपा)- 34442
आतिशी (आप)- 38084
 
11 Feb 20201:44:29 PM
मनीष सिसोदिया 799 वोट से आगे

 मिल रही जानकारी के अनुसार पटपड़गंज से दसवें राउंड में मनीष सिसोदिया 799 वोट से आगे हैं। 

11 Feb 20201:40:11 PM
रोहतास नगर : भाजपा 12000 वोटों से आगे

रोहतास नगर विधनसभा क्षेत्र में मतगणना का 7वां राउंड। भाजपा 12000 वोटों से आगे

जीतेन्द्र महाजन (भाजपा) : 39461
विपिन शर्मा (कांग्रेस) : 2795
सरिता सिंह  (आप) : 32006
11 Feb 20201:38:11 PM
सुल्तानपुर माज़रा विधानसभा 15 वे राउंड की गिनती पूरी

सुल्तानपुर माज़रा विधानसभा के लिए अंतिम 15 वे राउंड की गिनती हुई पूरी आम आदमी पार्टी के  मुकेश कुमार अहलावत  को मिले कुल मत 74789। भजपा के रामचंद्र चावरिया को  26259 मत मिले

11 Feb 20201:31:36 PM
आम आदमी पार्टी 57 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 57 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 13 सीटों पर आगे है। 

11 Feb 20201:26:40 PM
कालकाजी से आतिशी आगे

कालकाजी में 11वें राउंड के बाद AAP की आतिशी आगे।

धर्मबीर (भाजपा)- 31922
आतिशी (आप)- 33969
11 Feb 20201:24:47 PM
पटपड़गंज राउंड 9 के बाद मनीष सिसोदिया पीछे

पटपड़गंज राउंड 9 के बाद मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। 

भाजपा-44897
आप- 43609
कांग्रेस-1598
11 Feb 20201:21:56 PM
विजेंद्र गुप्ता 4,392 वोट से आगे

छठे राउंड में रोहिणी विधानसभा में विजेंद्र गुप्ता 4,392 वोट से आगे। छठे राउंड में बादली विधानसभा सीट से आप के अजेश यादव 8070 वोट से आगे।

अजेश यादव -आप  21786
देवेंद्र यादव- कांग्रेस  13716
विजय भगत -भाजपा 14878
11 Feb 20201:11:36 PM
Mustafabad Election Result: मुस्तफाबाद में भी आप जीत की ओर

मुस्तफाबाद में भी आप जीत की ओर। जागरण के संवाददाता के अनुसार 25 राउंड के बाद आप के हाजी यूनुस भाजपा के जगदीश प्रधान से 17 हजार वोटों से आगे हुए। 14 राउंड तक जगदीश प्रधान 30 हजार मतों की बढ़त ले चुके थे। इसके बाद यूनुस ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। 

11 Feb 20201:06:00 PM
गांधी नगर में भाजपा 3186 वोट से आगे

गांधी नगर में भाजपा 3186 वोट से आगे।  छठे राउंड की गिनती के बाद शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी सतेंद्र जैन भाजपा से 4000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। तिलक नगर सीट पर आप आगे। अभी तक यहां आप को 25876,  बीजेपी 10665 , कांग्रेस 642 और नोटा को 179 वोट मिले हैं

11 Feb 20201:01:43 PM
सिसोदिया की सीट पर हैं सबकी नजर, विजेंद्र गुप्ता फिर आगे

दिल्ली में चल रही मतगणना के बीच सभी की नजर पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा की सीट पर है। यहां से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और भाजपा के उम्मीदवार रविंद्र नेगी के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। करीब डेढ़ हजार मतों से भाजपा के उम्मीदवार रविंद्र नेगी आगे चल रहे हैं यहां पर 7 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और कुल 15 राउंड की मतगणना होनी है। नेता प्रतिपक्ष, विजेंद्र गुप्ता रोहिणी विधानसभा सीट से आगे हो गए हैं। रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में पांच राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जहां पर भाजपा के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता 23041 वोट लेकर आगे चल रहे हैं वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश नामा बंसीवाला 21017 वोट ले चुके हैं।

11 Feb 202012:59:34 PM
Shahdara Vidhan Sabha chunav Result: राम निवास गोयल आगे

शाहदरा विधनसभा क्षेत्र से 7वें राउंड में राम  निवास  गोयल 4489 से  आगे  चल  रहे  हैं। यहां से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल पीछे चल रहे हैं। 

11 Feb 202012:59:01 PM
Shahdara Vidhan Sabha Result: राम निवास गोयल 989 वोटों से आगे

शाहदरा विधनसभा क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम  निवास  गोयल 989 से आगे  चल  रहे  हैं। 

11 Feb 202012:55:40 PM
शालीमार बाग से AAP की जीत तय, आधिकारिक घोषणा बाकी

 शालीमार बाग में आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी करीब 14 राउंड के बाद 5 हजार वोटों से आगे हैं। जागरण के संवाददाता के अनुसार यहां लगभग आप की जीत तय है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा बाकी है। 

11 Feb 202012:41:39 PM
रोहतास नगर विधनसभा क्षेत्र पांचवें राउंड के बाद भाजपा आगे

रोहतास नगर विधनसभा क्षेत्र पांचवें राउंड के बाद भाजपा आगे।

जीतेन्द्र महाजन (भाजपा) : 27682
विपिन शर्मा (कांग्रेस) : 1890
सरिता सिंह  (आप) : 22296
11 Feb 202012:38:55 PM
Okhla Vidhan Sabha Election: 70514 वोटों से आप के अमानतुल्लाह खान आगे

ओखला विधानसभा सीट पर 13 राउंड की मतगणना के बाद 70514 वोटों से आप के अमानतुल्लाह खान आगे। 

आप - 84592 
बीजेपी -14078
कांग्रेस-2893
11 Feb 202012:37:17 PM
Nangloi Vidhan Sabha Seat: नांगलोई जाट निर्वाचन क्षेत्र से आप आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार छठे दौर की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी के रघुविंदर शोकन ने नांगलोई जाट निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। 

11 Feb 202012:33:35 PM
रोहिणी में भाजपा के विजेंद्र गुप्ता करीब 2000 वोट से आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार रोहिणी में 5 राउंड के बाद BJP के विजेंद्र गुप्ता करीब 2000 वोट से आगे हो गए हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 56 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 14 सीटों पर आगे है। 

11 Feb 202012:31:24 PM
karawal nagar: करावल नगर में राउंड 9 के बाद भाजपा आगे

करावल नगर में राउंड 9 के बाद भाजपा आगे। भाजपा को 10119 वोट की बढ़त।

भाजपा : 34609
आप : 24480
11 Feb 202012:24:52 PM
कालकाजी सातवां राउंड, आतिशी पीछे

कालकाजी सातवां राउंड। बीजेपी 25 वोट से आगे। 

धर्मबीर (भाजपा)- 20266
आतिशी (आप)- 20241
11 Feb 202012:22:37 PM
विश्वास नगर विधनसभा क्षेत्र से 9वां राउंड

 विश्वास नगर  विधनसभा क्षेत्र से 9वां राउंड  

ओम प्रकाश (भाजपा) : 45251
गुरचरण सिंह राजू (कांग्रेस) : 5207
दीपक सिंगला (आप) : 36481
11 Feb 202012:21:36 PM
विश्वास नगर विधनसभा क्षेत्र से म प्रकाश शर्मा आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार विश्वास नगर विधनसभा क्षेत्र से 9वें राउंड में भाजपा से ओम प्रकाश शर्मा 8770 वोट  से  आगे  चल  रहे  हैं। मुंडका में 10 राउंड के बाद आप 6 हजार वोट से आगे।

11 Feb 202012:15:19 PM
आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर आगे है।

11 Feb 202012:14:03 PM
Kirari Vidhan Sabha chunav Result: भाजपा आगे

किराड़ी राउंड 8 में भाजपा आगे

अनिल झा, भाजपा- 25,535
ऋतुराज गोविंद, आप-24, 332 
11 Feb 202012:05:58 PM
Kirari Vidhan Sabha chunav Result: भाजपा 1223 वोट से आगे

किराड़ी में छठे राउंड के बाद भाजपा 1223 वोट से आगे। मुंडका में 9वे राउंड के बाद  आप 5 हजार वोट से आगे।

11 Feb 202012:04:44 PM
रजोरी गार्डन सीट से आम आदमी पार्टी आगे

 रजोरी गार्डन सीट से आम आदमी पार्टी आगे।  

बीजेपी 6858 
आप 11574 
कांग्रेस 392 
नोटा 128
11 Feb 202012:03:32 PM
रोहतास नगर विधनसभा क्षेत्र चौथा राउंड

रोहतास नगर विधनसभा क्षेत्र चौथा राउंड। आप की सरिता सिंह आगे। 

जीतेन्द्र महाजन (भाजपा) : 20999
विपिन शर्मा (कांग्रेस) : 1377
सरिता सिंह  (आप) : 18006
11 Feb 202012:01:42 PM
आम आदमी पार्टी 57 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 57 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 13 सीटों पर आगे है। आप को अभी तक 53 फीसद और भाजपा को 39 फीसद वोट मिले हैं।रोहतास नगर विधनसभा क्षेत्र चौथे राउंड में  भाजपा से  जितेंद्र महाजन 20999 वोट से आगे  चल  रहे  हैं। सुल्तानपुर माजरा में आठवें राउंड के बाद आप 27 हजार वोटों से आगे।

11 Feb 202011:51:43 AM
Kirari Vidhan Sabha chunav Result: भाजपा और आप में कांटे की टक्कर

मिल रही जानकारी के अनुसार  किराड़ी सीट पर भाजपा और आप में कांटे की टक्कर। भाजपा के अनिल झा 21, 735 और आप के ऋतुराज गोविंद 20,301

11 Feb 202011:48:10 AM
Shakurbasti Election Result: सत्येंद्र जैन 319 मतों से आगे

चौथे राउंड की गिनती में शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन 319 मतों से भाजपा के डॉक्टर एससी वत्स से आगे। त्रिलोकपुरी विधानसभा से पांचवें राउंड के बाद आप प्रत्याशी रोहित मेहरोलिया  16315 वोट से आगे।तीसरे राउंड की गिनती में वजीरपुर से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजेश गुप्ता भाजपा के महेंद्र नागपाल से 6000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। 

11 Feb 202011:40:53 AM
मनीष सिसोदिया पीछे

पटपड़गंज से भाजपा आगे। आप के मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं।

भाजपा-15271
आप- 13844
कांग्रेस- 510
11 Feb 202011:38:03 AM
Hari Nagar Election Result: तजिंदर पाल सिंह बग्गा पीछे

5 वें राउंड की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राज कुमारी ढिल्लों, हरि नगर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के तजिंदर पाल सिंह बग्गा से आगे चल रहे हैं।

11 Feb 202011:32:17 AM
1000 मतों के अंतर वाली 12 सीटें
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरूआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाई हुई है। लेकिन ऐसी बारह सीटें हैं जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है। इन सीटों पर बढ़त का अंतर एक हजार वोटों से कम का है। इन सीटों पर बढ़त का अंतर एक हजार वोटों से कम का है। इनमें विश्वास नगर विधानसभा, सीलमपुर, आदर्श नगर, द्वारका, हरिनगर, किराड़ी, कालकाजी, नजफगढ़, मुंडका, ओखला, शालीमार बाग शामिल है। 
 
11 Feb 202011:25:41 AM
Karawal nagar Election Result: मोहन सिंह बिष्ट करीब सात हजार वोट से आगे

करावल नगर से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट करीब सात हजार वोट से आगे हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 55 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर आगे है। 

11 Feb 202011:24:20 AM
पश्चिमी दिल्ली : धीरे धीरे जीत की ओर बढ़ रहे आप प्रत्याशी

उत्तमनगर, बिजवासन व द्वारका विधानसभा क्षेत्र के शुरुआती रुझानों से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। सबसे मजबूत स्थिति उत्तमनगर से आप प्रत्याशी नरेश बाल्याण की है जो चौथे राउंड के बाद करीब 5 हजार  मतों की बढ़त बबना चुके हैं। यहां नरेश बाल्यान का मुकाबला भाजपा के कृष्ण गहलोत से है। इस सीट पर कांग्रेस राजद गठबंधन के प्रत्याशी शक्ति बिश्नोई मुकाबले से पूरी तरह बाहर है। वहीं बिजवासन सीट पर भी आप प्रत्याशी जोगिंदर जून लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। यहां चौथे राउंड के बाद आप व भाजपा के बीच करीब तीन हजार मतों का फासला है। यहां भी कांग्रेस के प्रवीण राणा दौड़ से बाहर हो चुके हैं। द्वारका विधानसभा क्षेत्र का रुझान आप के पक्ष में जाता नजर आ रहा है। तीसरे राउंड के बाद आप प्रत्याशी करीब 3 हजार मतों से आगे हैं । कांग्रेस प्रत्याशी आदर्श शास्त्री यहां मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में अभी तक नाकामयाब नजर आ रहे हैं।

 
11 Feb 202011:18:37 AM
AAP 55 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 55 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर आगे है। वोट प्रतिशत के अनुसार आप को 52फीसद से ज्यादा है। वहीं भाजपा का वोट प्रतिशत 40.20 फीसद है। 

11 Feb 202011:17:18 AM
सतेंद्र जैन व अखिलेश पति ने बनाई बढ़त

 बाहरी दिल्ली चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी प्रत्याशी वह दिल्ली के मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बढ़त बना ली वह पहले राउंड की गिनती में भाजपा के डॉ एस सी वत्स 52 मतों से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने अब लगभग 3000 मतों की  बढ़त बना ली है। इसी तरह से पहले राउंड में मॉडल टाउन से आप प्रत्याशी व मौजूदा विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी भाजपा के कपिल मिश्रा से पीछे चल रहे थे लेकिन रणवीर लेकिन उन्होंने भी अब बढ़त बना ली। जबकि वजीरपुर और आदर्श नगर में आम आदमी पार्टी लगातार आगे चल रही है। इन चारों ही विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती भारत नगर के सर्वोदय कन्या विद्यालय में बनाए गए मतदान मतदान केंद्र में हो रही है।

 
11 Feb 202011:08:12 AM
मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में कांटे का मुकाबला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र उत्तरपूर्वी दिल्ली में भाजपा और आप के बीच कांटे का मुकाबला है। यहां दोनों पार्टियां अभी दस में से पांच-पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं। घोंडा, रोहतास नगर, करावल नगर, मुस्तफाबाद और गोकलपुरी में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। जबकि सीमापुरी, बाबरपुर, सीलमपुर, बुराड़ी और तिमारपुर में आप बढ़त बनाये हुए है। करीब आठ महीने पहले   हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दस में से सीलमपुर को छोड़कर बाकी नौ विधानसभा सीटों पर कमल खिलाया था। पिछले विधानसभा चुनाव में इन दस में से भाजपा को मुस्तफाबाद सीट पर ही सफलता मिली थी।

11 Feb 202011:05:41 AM
आम आदमी पार्टी 54 सीटों पर आगे

 चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 54 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 16 सीटों पर आगे है। 

11 Feb 202011:02:50 AM
AAP 53 सीटों पर आगे

 चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 53 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर आगे है। वोट प्रतिशत के अनुसार आप को 52फीसद से ज्यादा है। वहीं भाजपा का वोट प्रतिशत 40.20 फीसद है। 

11 Feb 202010:58:22 AM
पश्चिमी दिल्ली में AAP पार्टी को बढ़त

पश्चिमी दिल्ली के 15 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी व भाजपा में जबर्दस्त टक्कर है। नजफगढ़, बिजवासन, मोती नगर, मटियाला, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, हरि नगर, उत्तम नगर, द्वारका, पालम में जहां आम आदमी पार्टी आगे है वहीं, जनकपुरी, दिल्ली कैंट में अभी भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। हरि नगर सीट पर आप प्रत्याशी राजकुमारी 56 वोटों से आगे हैं। वहीं उत्तम नगर में करीब एक हजार वोटों से आप प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं जनकपुरी की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी आशीष सूद अभी मामूली बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड के बाद अभी तक दोनों में जबर्दस्त टक्कर दिखाई दे रही है। 

11 Feb 202010:53:34 AM
आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर आगे है। 

11 Feb 202010:51:03 AM
मनीष सिसोदिया 500 वोट से पीछे

 तीसरा राउंड में पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया 500 वोट से पीछे चल रहे हैं। 

11 Feb 202010:50:01 AM
मनीष सिसोदिया 8791 वोटों के साथ आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार दूसरे राउंड के बाद पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया 8791 वोटों के साथ रविन्दर सिंह नेगी भाजपा 8717 वोटों से आगे हैं।

11 Feb 202010:47:12 AM
East Delhi Election Result: पटपड़गंज में कांटे की टक्कर

पूर्वी दिल्ली: पटपड़गंज से आप प्रत्याशी और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बढ़त कम हुआ। पटपड़गंज में दूसरे राउंड के बाद कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। 

11 Feb 202010:40:03 AM
ये दस सीटें लगातार चर्चा में

 दिल्ली विधानसभा की दस सीटें लगातार चर्चा बनी हैं। विश्वास नगर, सीलमपुर, शकूरबस्ती, हरिनगर, तुगलकाबाद, लक्ष्मीनगर, नजफगढ़, मॉडल टाउन, छतरपुर और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी परिणाम के रूझान लगातार बदल रहे हैं।

11 Feb 202010:39:39 AM
10 सीटों पर भाजपा और आप के बीच कांटें का मुकाबला

 चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही सीधे जंग चुनावी परिणाम में भी नजर आ रहे हैं। अब तक सामने आए रूझानों पर गौर करें तो 10 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा और आप के बीच कांटे का मुकाबला है। इनमें से चार सीट पर जहां भाजपा ने बढ़त बनाई है तो छह सीट पर आप प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 

11 Feb 202010:38:17 AM
मुंडका में भाजपा आगे

शालीमार बाग से आप की बंदना कुमारी पूरे 5 राउंड के बाद 500 वोटों से आगे।घोंडा से भाजपा प्रत्याशी अजय महावर आगे। चौथे राउंड के बाद मुंडका में भाजपा आगे चल रही है।भाजपा - 13,526

,आप - 12,084,कांग्रेस - 738 , नोटा - 134 
11 Feb 202010:34:26 AM
आम आदमी पार्टी 45 सीटों पर आगे

 मिल रही जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 45 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर आगे है। 

11 Feb 202010:32:19 AM
सुलतानपुर माज़रा में चौथे राउंड की गिनती पूरी

मिल रही जानकारी के अनुसार सुलतानपुर माज़रा में चौथे राउंड की गिनती पूरी हुई।

आप - 20255
भाजपा -7447
कांग्रेस - 2064
11 Feb 202010:31:22 AM
तिलक नगर से आप आगे

 पहले दौर की मतगणना के बाद तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह आगे चल रहे हैं।

11 Feb 202010:30:59 AM
चांदनी चौक से प्रहलाद सिंह साहनी आगे

 दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से AAP के प्रहलाद सिंह साहनी 6043 वोटों के साथ कांग्रेस की अलका लांबा 157 वोटों से और भाजपा की सुमन कुमार गुप्ता 67 वोटों से आगे है।

11 Feb 202010:25:07 AM
राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदार - मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि रुझानों से संकेत मिलता है कि AAP-BJP के बीच एक अंतर है, अभी भी समय है। हम आशान्वित हैं। परिणाम कुछ भी हो, राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदार हूं।

Delhi BJP Chief Manoj Tiwari: Trends indicate that there is a gap between AAP-BJP, there is still time. We are hopeful. Whatever the outcome, being the State Chief I am responsible. #DelhiElectionResults pic.twitter.com/k2G7r0OGCu

— ANI (@ANI) February 11, 2020
11 Feb 202010:22:19 AM
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में AAP की सरकार

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 41 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर आगे है। यानी आप की सरकार बनती दिखाई दे रही है। 

11 Feb 202010:20:20 AM
ट्विटर पर छाया दिल्ली चुनाव

 सोशल मीडिया पर सुबह से दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम छाए हुए हैं। ट्विटर पर शुरूआती चार ट्रेंड विधानसभा चुनाव के परिणाम के हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी टि्वटर पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई आम आदमी पार्टी के पक्ष में लिख रहा है तो कोई भाजपा के प्रदर्शन पर टिप्पणी कर रहा है। टि्वटर पर पहले नंबर पर हैसटैग दिल्ली रिजल्ट है और इस पर अब तक 35 हजार से अधिक लोग ट्वीट और री-ट्वीट कर चुके है। 

 
11 Feb 202010:18:27 AM
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 39 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर आगे है।

11 Feb 202010:17:44 AM
रुझानों में आप की सरकार, धीरे धीरे आगे बढ़ रही है भाजपा

 दिल्ली में चल रही मतगणना के बीच  रुझानों में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। वहीं भाजपा धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। सभी 70 सीटों के रूझान आ चुके हैं। इसमें 70 में जहां भाजपा को 50 तो वहीं भाजपा 20 सीटों पर आगे हैं। हालांकि जिन सीटों पर भाजपा आगे चल रही हैं वहां आप व भाजपा के प्रत्याशियों में ज्यादा अंतर नहीं है।

11 Feb 202010:09:53 AM
कपिल मिश्रा मॉडल टाउन से 98 वोटों के अंतर से आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कपिल मिश्रा मॉडल टाउन से 98 वोटों के अंतर से आगे हैं। आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया 112 वोटों के अंतर से पटपड़गंज से आगे।

11 Feb 202010:07:32 AM
विश्वास नगर में दूसरे राउंड में भी भाजपा को बढ़त

विश्वास नगर में दूसरे राउंड में भी भाजपा को बढ़त। ओम प्रकाश शर्मा ने पहले और दूसरे राउंड में बढ़त बनाई

11 Feb 202010:06:32 AM
आरकेपुरम से आप आगे

आरकेपुरम से आप आगे
आप-3718
भाजपा-2590
कांग्रेस-154
नोटा-51

 
घोंडा से भाजपा आगे
अजय महावर (भाजपा) : 4643
भीष्म शर्मा (कांग्रेस) : 243
श्रीदत्त शर्मा (आप) : 2766
 
सुल्तानपुर माज़रा विधानसभा 
आप 10050
भाजपा 4013
कांग्रेस 1004
नोटा 59
 
आदर्श नगर 
आप के पवन शर्मा -3956
भाजपा के राजकुमार भाटिया- 2757
कांग्रेस  के  मुकेश गोयल- 1410
 
11 Feb 202010:05:14 AM
आप 32 सीटों पर आगे- चुनाव आयोग

 चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी (AAP) 32 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 16 सीटों पर आगे है। 

 
11 Feb 20209:58:55 AM
अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 2026 मतों के अंतर से आगे

इस वक्त आम आदमी पार्टी 51, भाजपा 19 सीटों पर आगे हैं। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 2026 मतों के अंतर से आगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता रोहिणी से 1172 वोटों से पीछे। 

 
11 Feb 20209:56:41 AM
आदर्श नगर से भाजपा पीछे

आदर्श नगर पहले राउंड में भाजपा के राजकुमार भाटिया 1222 मतों से आप के पवन शर्मा से पीछे हैं। सतेंद्र जैन 100 वोट से  शकूर बस्ती से पीछे।

11 Feb 20209:55:29 AM
मोहन सिंह बिस्ट आगे

पूर्वी दिल्ली : करावल नगर विधनसभा क्षेत्र में भाजपा से  मोहन सिंह बिस्ट 668 सीट से आगे। 

कालकाजी
धर्मबीर (भाजपा)- 2729
आतिशी (आप)- 2538
शिवानी चोपड़ा (कांग्रेस)- 355
 
तुगलकाबाद
विक्रम बिधूड़ी (भाजपा)- 3192
सहीराम पहलवान (आप)- 3116
शुभम शर्मा (कांग्रेस)- 62
 
संगम विहार
डॉ. एससीएल गुप्ता (भाजपा)-  2245
दिनेश मोहनिया (आप)- 4155
पूनम आजाद (कांग्रेस)- 184
 
11 Feb 20209:54:16 AM
Hari Nagar Election Result: बग्गा पीछे

पहले दौर की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी के राज कुमारी ढिल्लों, हरि नगर से भाजपा के तजिंदर पाल सिंह बग्गा से आगे चल रहे हैं। 

11 Feb 20209:51:10 AM
ओखला से भाजपा आगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के अमानतुल्ला खान के मुकाबले ओखला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ब्रह्म सिंह 214 वोटों से आगे हैं। 

11 Feb 20209:50:08 AM
चुनाव आयोग के रुझान

आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी 18 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे है।

11 Feb 20209:48:58 AM
आतिशी पीछे, मनीष सिसोदिया आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार आतिशी पीछे चल रही है। मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से 100 वोट से आगे चल रहे हैं । इस वक्त भाजपा 20 और आप 50 सीटों पर आगे। 

11 Feb 20209:44:29 AM
शाहीन बाग में बीजेपी आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार शाहीन बाग में बीजेपी आगे है। द्वारका विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी विनय मिश्रा ने पहले राउंड में बनाई बढ़त, करीब 500 मतों से चल रहे आगे। सुल्तानपुर माजरा से आप 4 हजार वोट पाकर आगे, अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी से 3 हजार वोट से आगे चल रही है आप।

11 Feb 20209:43:09 AM
आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर आगे

 मिल रही जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी 50 और भाजपा 20 सीटों पर आगे है। कांग्रेस किसी भी सीट पर आगे नहीं चल रही है। 

11 Feb 20209:37:32 AM
त्रिनगर में भाजपा के तिलक राम गुप्ता आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार त्रिनगर में भाजपा के तिलक राम गुप्ता पहले राउंड में आगे हैं।मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा 72 वोट से आगे। शकूरबस्ती से आप के सत्येंद्र जैन 96 मत से पीछे। वजीरपुर से आप के राजेश गुप्ता आगे। आदर्श नगर से आप के पवन शर्मा आगे। 

11 Feb 20209:31:18 AM
ओखला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा आगे

 ओखला विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त भाजपा आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी को 3075 वोट और बीजेपी 3289 वोटों से आगे

11 Feb 20209:30:09 AM
रुझानों में एक बार फिर आप सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती एक घंटे के रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती नजर आ रही हैं। वहीं भाजपा काफी पीछे चल रही है। इस वक्त आप 52 और भाजपा 18 सीटों से आगे। 

11 Feb 20209:24:21 AM
आतिशी पीछे

मिल रही जानकारी के अनुसार आप 52 और भाजपा 18 सीटों पर आगे है। कालकाजी से आप की आतिशी पीछे चल रहीं हैं। आतिशी 191 वोटों से पीछे हैं।

11 Feb 20209:17:10 AM
मनीष सिसोदिया पटपड़गंज पीछे

 मनीष सिसोदिया पटपड़गंज पीछे चल रहे है। जानकारी के अनुसार दूसरे राउंड में सिसोदिया 38 वोटों से पीछे। इस वक्त भाजपा 17 आप 53 सीटों पर आगे। 

 
11 Feb 20209:11:34 AM
घोंडा से भाजपा और सीलमपुर से आप आगे

पूर्वी दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट में घोंडा से भाजपा प्रत्याशी अजय महावर और सीलमपुर में आप प्रत्याशी अब्दुल रहमान आगे चल रहे हैं। अभी तक ईवीएम की गणना शुरू नहीं हुई है। सीलमपुर से कांग्रेस के पांच बार के विधायक रहे मतीन अहमद पीछे चल रहे हैं। जबकि घोंडा के विधायक व आप प्रत्याशी श्रीदत्त शर्मा पीछे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय महावर आगे चल रहे हैं। 

11 Feb 20209:08:41 AM
अरविंद केजरीवाल 5500 वोटों से आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार मुस्तफाबाद से आप के हाजी यूनुस आगे, भाजपा के विधायक जगदीश प्रधान पीछे। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल 5500 वोटों से आगे। इस वक्त आप 53 और भाजपा 16 और कांग्रेस एक सीट पर आगे। 

11 Feb 20209:06:01 AM
शालीमार बाग से भाजपा की रेखा गुप्ता आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार बहारी दिल्ली के शालीमार बाग से भाजपा की रेखा गुप्ता पहले राउंड में आगे चल रही हैं। चांदनी चौक से कांग्रेस की अलका लांबा पीछे चल रही हैं। इस वक्त आप 53 और भाजपा 16 सीटों पर आगे चल रही है। 

11 Feb 20208:55:39 AM
कांग्रेस 1 सीट पर आगे

 मिल रही जानकारी के अनुसार बाहरी दिल्ली की मुंड़का  में भी भाजपा आगे। शकूरबस्ती से आप के मंत्री सत्येंद्र जैन आगे। कोंडली में भाजपा के राजकुमार ढिल्लों आगे। इस वक्त के रुझानों के अनुसार आप 53, भाजपा 16 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे। 

11 Feb 20208:49:37 AM
पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 5 सीटों पर आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार रुझानों में पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 5 सीटों पर आगे। 9 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे। पश्चिमी दिल्ली की द्वारका, बिजवासन, जनकपुरी, नजफगढ़, मोती नगर, दिल्ली कैंट में भाजपा आगे। 

11 Feb 20208:47:39 AM
भाजपा के विजेंद्र गुप्ता आगे

 रोहिणी से नेता प्रतिपक्ष भाजपा के विजेंद्र गुप्ता आगे। बदरपुर से भाजपा के रामवीर सिंह विधूड़ी आगे। नजफगढ़ सीट से आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलौत पीछे। दिल्ली कैंट से भाजपा के मनीष सिंह आगे। बिजवासन से भाजपा के सतप्रकाश राणा आगे। मिल रही जानकारी के अनुसार। 

11 Feb 20208:43:58 AM
आम आदमी पार्टी इस समय 56 सीट पर आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार शुरुआती रुझानों  में आम आदमी पार्टी इस समय 56 सीट पर आगे। भाजपा 14 सीटों पर आगे। मुंडका से भाजपा आगे। मोतीनगर से भाजपा आगे। नजफगढ़ से अब भाजपा आगे। आप के मंत्रियों में कैलाश गहलोत पीछे। 

11 Feb 20208:39:19 AM
नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल आगे

 मिल रही जानकारी के अनुसार देवली से आप के प्रकाश जारवाल 64 हजार वोट से आगे। मटियामहल से आप के शोएब इकबाल आगे। मुस्तफाबाद से भाजपा विधायक जगदीश प्रधान पीछे। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल आगे। 

11 Feb 20208:37:53 AM
रूझानों में आप 50 और भाजपा 13 सीटों पर आगे।

 उत्तर पूर्व दिल्ली संसदीय क्षेत्र में घोंडा, करावल नगर,तिमारपुर व एक अन्य सीट पर भाजपा  आगे। अम्बेडकर नगर से आम आदमी पार्टी के अजय दत्त करीब 42 हजार वोट से आगे। आरके पुरम से आप की प्रमिला टोकस आगे। इस वक्त के रूझानों में आप 50 और भाजपा 13 सीटों पर आगे। 

11 Feb 20208:32:21 AM
आप 49 और भाजपा 13 सीटों पर आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार शुरुआती रुझानों  में आरकेपुरम से आप की प्रमिला टोकस आगे। द्वारका से भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत आगे। इस वक्त के रुझानों के अनुसार आप 49 और भाजपा 13 सीटों पर आगे। 

11 Feb 20208:30:03 AM
करावल नगर से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार शुरुआती रुझानों में करावल नगर से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट आगे। चांदनी चौक से अलका लांबा पीछे। कांग्रेस के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, डॉ. एके वालिया, हारून यूसुफ पीछे। सीलमपुर से आप के अब्दुलरहमान आगे। कालकाजी सीट से आप की आतिशी आगे। इस सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी पीछे

11 Feb 20208:28:08 AM
तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा पीछे

 मिल रही जानकारी के अनुसार शुरुआती रुझानों में पूर्वी दिल्लीः सीलमपुर सीट से पोस्टल बैलेट में आप प्रत्याशी अब्दुल रहमान आगे चल रहे हैं। अभी ईवीएम की गिनती शुरू नहीं हुई है। शाहदरा से आप के स्पीकर रामनिवास गोयल आगे। गांधी नगर से आप के  नवीन चौधरी आगे। कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली पीछे। हरिनगर से भाजपा के तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा पीछे। 

11 Feb 20208:22:50 AM
भाजपा के कपिल मिश्रा पीछे

 मिल रही जानकारी के अनुसार शुरुआती रुझानों में मॉडल टाउन से भाजपा के कपिल मिश्रा पीछे। ओखला से  आप के अमानतुल्ला आगे। यहां से कांग्रेस के पूर्व सांसद परवेज हाशमी पीछे। विश्वास नगर से भजपा  के ओपी शर्मा आगे।

11 Feb 20208:20:28 AM
रूझानों में आम आदमी पार्टी आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार इस वक्त के रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) 38 और भाजपा 15 सीटों पर आगे बताई जा रही है। 21 केंद्रों पर मतगणना जारी।

11 Feb 20208:18:20 AM
AAP 33 और भाजपा 12 सीटों पर आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार इस वक्त के रुझानों  में आम आदमी पार्टी (AAP) 33 और भाजपा 12 सीटों पर आगे बताई जा रही है। 21 केंद्रों पर मतगणना जारी। 

11 Feb 20208:13:34 AM
21 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती जारी

 मिल रही जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी इस वक्त 32 और भाजपा 10 सीटों पर आगे है। 21 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है।  

11 Feb 20208:12:27 AM
Delhi Election Results 2020: 25 सीटों के रुझान

 मिल रही जानकारी के अनुसार 25 सीटों के रुझान सामने आए हैं। आम आदमी पार्टी 19 और भाजपा सात सीटों पर आगे। 

11 Feb 20208:12:19 AM
Delhi Election Results 2020: कौन चल रहा आगे

तिलक नगर से आप के जरनैल सिंह आगे। जनकपुरी  से भाजपा के आशीष सूद आगे। उत्तम नगर से आप के नरेश बाल्यान आगे। दिल्ली कैंट से  आप के वीरेंद्र सिंह कांदयान आगे। 

11 Feb 20208:09:34 AM
20 सीटों के रुझान

मिल रही जानकारी के अनुसार 20 सीटों के रुझान पर आम आदमी पार्ची 15 और भाजपा 5 सीटों पर आगे। 21 मतगणना केंद्रों पर मतगणना जारी। 

11 Feb 20208:07:49 AM
15 सीटों के रूझान

 अबतक 15 सीटों के रुझान सामने आए हैं। आप 10 और भाजपा 5 सीटों पर आगे।  

11 Feb 20208:06:23 AM
AAP चार और भाजपा एक सीट पर आगे

 मिल रही जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी चार और भाजपा एक सीटों पर आगे। 70 सीटों पर आठ फरवरी को हुए चुनाव की गिनती जारी। 

11 Feb 20208:02:02 AM
पश्चिमी दिल्ली: 4 विधानसभा सीटों की मतगणना हुई शुरू

 विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद पश्चिमी दिल्ली के अंतर्गत आनेवाले 14 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शुरू हो गई है। द्वारका में तीन जगहों पर मतगणना की जा रही है। द्वारका सेक्टर-9 स्थित इंटिग्रेटेड इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आइआइटी) में विकासपुरी, मटियाला, पालम व नजफगढ़ विधानसभा सीटों की मतगणना की जा रही है वहीं द्वारका सेक्टर-6 साइट-1 स्थित राजकीय सह शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उत्तम नगर, द्वारका व बिजवासन विधानसभा सीट की मतगणना हो रही है।

 
11 Feb 20207:54:30 AM
हले पोस्टल बैलेट की मतगणना

अब से कुछ ही देर में मतगणना शुरू होगी। जानकारी के अनुसार सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी। उसके बाद ईवीएम से मतगणना होगी। 

11 Feb 20207:49:52 AM
सिसोदिया जीत के लिए आश्वस्त

 दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, हम आज जीत के लिए आश्वस्त हैं, क्योंकि हमने पिछले 5 वर्षों में लोगों के लिए काम किया है। सिसोदिया ने विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले अपने आवास पर प्रार्थना की। 

 

Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia: We are confident of a win today because we have worked for people in the last 5 years. https://t.co/kBIW1zRSjH pic.twitter.com/eUuiVKSsk5

— ANI (@ANI) February 11, 2020
11 Feb 20207:49:09 AM
कानपुर में आम आदमी पार्टी के समर्थक पूजा करते हुए

 कानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थक पूजा करते हुए। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

#DelhiElections2020: कानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थक पूजा करते हुए। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। pic.twitter.com/6xSnNQT7eb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2020
11 Feb 20207:33:25 AM
मनोज तिवारी बोले- 55 सीटें जीतते हैं तो नहीं होगा आश्चर्य

भाजपा दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा, मैं नर्वस नहीं हूं। मुझे विश्वास है कि यह भाजपा के लिए अच्छा दिन होगा। हम आज दिल्ली में सत्ता में आ रहे हैं। अगर हम 55 सीटें जीतते हैं तो इससे आश्चर्य नहीं होगा।  

Manoj Tiwari, BJP Delhi Chief: I am not nervous. I am confident that it will be a good day for BJP. We are coming to power in Delhi today. Don't be surprised if we win 55 seats. #DelhiResults pic.twitter.com/3xPHnd6qNf

— ANI (@ANI) February 11, 2020
11 Feb 20207:30:19 AM
मतगमना से पहले मंदिर पहुंचे विजय गोयल

भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद विजय गोयल मतगणना से पहले कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर  पहुंचे। मतगणना शुरू होने में एक घंटे से भी कम समय बाकी है।  

Delhi: BJP leader Vijay Goel offered prayers at Hanuman Temple in Connaught Place. Counting for all 70 assembly seats in Delhi to begin at 8 am. #DelhiResults pic.twitter.com/CDbtQXGAqC

— ANI (@ANI) February 11, 2020
11 Feb 20207:29:17 AM
आप समर्थक अपने बच्चों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे

आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थक अपने बच्चों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचने लगे हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। 

#DelhiElections2020: An Aam Aadmi Party (AAP) supporter reaches Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal's residence with his children. Counting for all 70 assembly seats in Delhi to begin at 8 am. pic.twitter.com/jFG9M6VZ4W

— ANI (@ANI) February 11, 2020
11 Feb 20207:27:20 AM
दिल्ली विधानसभा चुनाव में ये हैं कांग्रेस के प्रमुख चेहरे

 1. शिवानी चोपड़ा

2. पूनम आजाद
3. अरविंदर लवली
4. हारून यूसुफ
5. आदर्श शास्त्री
6. राजेश लिलोठिया
7. जयकिशन
9. देवेंद्र यादव
10. अलका लांबा
11. नरेंद्र नाथ
11 Feb 20207:22:21 AM
दिल्ली विधानसभा चुनाव में ये हैं आप के प्रमुख चेहरे

1. अरविंद केजरीवाल

2. मनीष सिसोदिया
3. राघव चड्ढा
4. आतिशी
5. दिलीप पांडेय
6. सतेंद्र जैन
7. गोपाल राय
8. कैलाश गहलोत
9. राजेंद्र पाल गौतम
10. इमरान हुसैन
11. अमानतुल्लाह खान
11 Feb 20207:21:38 AM
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रमुख चेहरे
1.विजेंद्र गुप्ता
2. सुनील यादव
3. मोहन सिंह बिष्ट
4. रामवीर सिंह बिधूड़ी
5. तेजिंदर पाल सिंह बग्गा
6. कपिल मिश्रा
7. ओमप्रकाश शर्मा
8. डॉ एस सी वत्स
9. आजाद सिंह
10. ब्रह्म सिंह तंवर

11. राजीव बब्बर 

11 Feb 20207:15:14 AM
दिल्ली में मतदाता
कुल मतदाता - 1.47 करोड़
महिला मतदाता - 66.8 लाख
पुरुष मतदाता - 81.05 लाख
थर्ड जेंडर - 869
(21 जनवरी 2020 तक की मतदाता सूची के आंकड़े)
11 Feb 20207:13:05 AM
कपिल मिश्रा का ट्विट

मतगणना से पूर्व भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्विट किया। कपिल मिश्रा मॉडल टाउन से भाजपा चुनाव लड़े हैं। 

प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। 

हृदयँ राखि कौसलपुर राजा।।

प्रबिसि नगर कीजे सब काजा।
हृदयँ राखि कौसलपुर राजा।।

— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) February 11, 2020
11 Feb 20207:06:14 AM
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस: गुरु नानक देव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (दोनों कैरिजवे) के पास मुनि माया राम मार्ग पर आज मतगणना के कारण ट्रैफिक परिचालन बंद रहेगा।

Delhi Traffic Police: Traffic movement will remain closed on Muni Maya Ram Marg near Guru Nanak Dev Institute of Technology (both carriageways) due to vote counting today. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/xYIvKiiJzR

— ANI (@ANI) February 11, 2020
11 Feb 20207:04:21 AM
चर्चाओं का बाजार गर्म

 मतगणना का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, चर्चाओं का बाजार गर्म होता जा रहा है। भाजपा को अनुमान है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए कई अहम निर्णय, दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए उठाए गए कदम व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जोरदार चुनाव प्रचार के दम पर वह सत्ता में आ सकती है। वहीं आप पिछली बार की तरह ही ऐतिहासिक जीत का दावा कर रही है।

11 Feb 20206:58:56 AM
कांग्रेस के प्रदर्शन का फैसले पर होगा असर

राजनीति के जानकारों का मानना है कि कांग्रेस के प्रदर्शन पर चुनाव का परिणाम बहुत हद तक निर्भर करेगा। यदि लोकसभा चुनाव की तरह कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन बेहतर किया तो इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। यदि कांग्रेस कमजोर रही तो आप को फायदा मिलना तय है। 

11 Feb 20206:57:05 AM
एक्जिट पोल में आप को एकतरफा जीत

मतदान के बाद हुए सभी एक्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में एकतरफा जीत बताई है। वहीं, भाजपा ने 48 सीटों पर जीत का दावा किया है, जबकि कांग्रेस भी सत्ता में वापसी का भरोसा जता रही है।

11 Feb 20206:51:01 AM
पिछले दो विधानसभा चुनावों के मुकाबले कम हुआ मतदान

खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली की राजनीति में कदम रखने के बाद दो विधानसभा चुनावों में भारी मतदान हुआ था। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 65.63 फीसद वोट पड़े तो पिछले विधानसभा चुनाव (वर्ष 2015) में 67.12 फीसद मतदान हुआ था और आप ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई। पिछले साल लोकसभा चुनाव में यहां 60.5 फीसद मतदान हुआ था, जिसमें आप को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार विधानसभा चुनाव में 62.59 फीसद मतदान हुआ है, जो पिछले दो विधानसभा चुनावों के मुकाबले कम है। 

11 Feb 20206:47:40 AM
आज घोषित होंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे

 दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर जनता के फैसले की घड़ी आ गई है। आठ फरवरी को हुए मतदान के नतीजे मंगलवार को आ जाएंगे। सुबह आठ बजे से 21 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती होगी। दोपहर तक सभी 70 सीटों पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि, परिणाम शाम तक घोषित होने की उम्मीद है।चुनाव मैदान में उतरी प्रमुख पार्टियां आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। हालांकि, सीधा मुकाबला आप और भाजपा में माना जा रहा है। कोई यह बताने की स्थिति में नहीं है कि आप जीत का हैट्रिक पूरा करेगी या फिर भाजपा का 22 साल का वनवास खत्म होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us