विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव से पहले AAP को झटका, दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भाजपा में शामिल

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sun, 19 Jan 2020 09:59 PM (IST)

दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष और AAP नेता संत लाल चावरिया ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

चुनाव से पहले AAP को झटका, दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भाजपा में शामिल
चुनाव से पहले AAP को झटका, दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, प्रेट्र। आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने आम आदमी पार्टी को झटका दिया है। दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष और AAP नेता संत लाल चावरिया (Sant Lal Chawaria) ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। दिल्ली भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने संत लाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

वाल्मीकि महापंचायत के राष्ट्रीय महासचिव संत लाल चावरिया को सीमापुरी विधानसभा सीट से टिकट मिलने की उम्मीद है। इस सीट से आम आदमी पार्टी ने मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को टिकट दिया है।

संत लाल चावरिया ने की पीएम मोदी की तारीफ

चावरिया का पार्टी में स्वागत करते हुए श्याम जाजू ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।' इस मौके पर संत लाल चावरिया ने कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के विचारों और फैसलों पर सवाल उठाए थे। इसलिए उनकी पार्टी में अनदेखी की जा रही थी। उन्होंने देश के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी प्रशंसा व्यक्त की।

दरअसल आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला है वे पार्टी छोड़कर अन्य दलों में जा रहे हैं। शनिवार को द्वारका से विधायक आदर्श शास्त्री ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके कुछ ही घंटे बाद उन्हें इसी सीट से टिकट भी मिल गया। 

आप और कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले स्थानीय नेताओं का स्वागत किया।

बता दें कि आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में भाजपा ने अभी तक सिर्फ दो लोगों को टिकट दिया है। गांधीनगर से अनिल वाजपेयी और मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा को टिकट मिला है। भाजपा की  पहली सूची में अधिकतर पुराने कार्यकर्ता और नेताओं को ही मौका मिला है। 

ये भी पढ़ेंः Delhi Election 2020: नामांकन में 2 दिन शेष, कभी भी जारी हो सकती है BJP की अंतिम सूची

अकाली के साथ जदयू ने भी बढ़ाया दबाव, सहयोगी दलों को लेकर असमंजस में भाजपा 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।