विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Election: कांकेर में चुनाव कराने गए BSF और बस्‍तर फाइटर टीम के साथ नक्‍सलियों की मुठभेड़, इलाके में सर्च अभियान जारी

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Tue, 07 Nov 2023 03:20 PM (IST)

CG Election छत्‍तीसगढ़ के कांकेर में चुनाव कराने गए बीएसएफ और बस्‍तर फाइटर की संयुक्‍त टीम के साथ नक्‍सलियों की ...और पढ़ें

छत्‍तीसगढ़ के कांकेर में हुआ बीएसएफ और बस्‍तर फाइटर की संयुक्‍त टीम के साथ नक्‍सलियों की मुठभेड़
छत्‍तीसगढ़ के कांकेर में हुआ बीएसएफ और बस्‍तर फाइटर की संयुक्‍त टीम के साथ नक्‍सलियों की मुठभेड़

एएनआई, रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर में चुनाव कराने गए बीएसएफ और बस्‍तर फाइटर की संयुक्‍त टीम के साथ नक्‍सलियों की मुठभेड़ की खबर आ रही है। पुलिस और नक्‍सलियों के बीच यह मुठभेड़ बांदे थाना क्षेत्र के माड़पखांजूर और उलिया के जंगल में हुई है। मुठभेड़ के दौरान खेत में काम कर रहे किसान को गोली लगने की खबर है। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और नक्‍सलियों के बीच करीब आधा घंटे तक मुठभेड़ हुई।

इससे पहले नारायणपुर जिला के थाना ओरछा के तादुर के जंगल में एसटीएफ और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग गए। सभी जवान सुरक्षित है। एरिया में सर्चिंग तेज कर दी गई है। 

'नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना'

छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मुठभेड़ की खबर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में नक्सलियों और बीएसएफ और डीआरजी की टीम के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। घटना स्थल से AK47 बरामद किए गए हैं। इलाके में खोज अभियान जारी है। कुछ नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Election 2023 Live: सुकमा और कांकेर में नक्सलियों और CRPF के बीच मुठभेड़, 10 सीटों पर मतदान समाप्त

यह भी पढ़ें- लोकसभा तक रुकेंगे या चले जाएंगे... पत्रकारों के सवाल पर ED के लिए बघेल कह गए ये बात, बोले- उनके भी बाल-बच्‍चे हैं