विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Election 2023: 'डरी हुई है BJP', रिश्वतखोरी के आरोपों के खिलाफ भूपेश बघेल को मिला नाना पटोले का साथ

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 05 Nov 2023 03:22 PM (IST)

Chhattisgarh Election 2023 नाना पटोले ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में चुनाव हारने जा रही है। पटोले ने कहा कि ...और पढ़ें

Chhattisgarh Election 2023 नाना पटोले ने भूपेश बघेल का दिया साथ।
Chhattisgarh Election 2023 नाना पटोले ने भूपेश बघेल का दिया साथ।

एएनआई, रायपुर। Chhattisgarh Election 2023 महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कथित सट्टेबाजी ऐप सौदे में बघेल का नाम आने के बाद भाजपा पर हमला बोला है। पटोले ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने पिछले पांच वर्षों में जिस तरह से काम किया है, उससे वे डरे हुए हैं।

कांग्रेस के काम से डर रही भाजपा

नाना पटोले ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि भाजपा यहां चुनाव हारने जा रही है। पटोले ने कहा,

जिस तरह से कांग्रेस और भूपेश बघेल सरकार ने पिछले पांच वर्षों में किसानों और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम किया है, उससे वे डरे हुए हैं।

85 सीटें जीतेगी कांग्रेस

भाजपा ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के अभियान को वित्तपोषित करने के लिए अवैध सट्टेबाजी संचालकों से रिश्वत मिली। नाना पटोले ने इसपर कहा कि लोग कांग्रेस पार्टी के साथ हैं और पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 85 सीटें जीतेगी।

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू

पटोले ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, कांग्रेस इस बार अच्छी सीटों से चुनाव जीतेगी। इस बीच, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि केंद्र सरकार ने अब तक महादेव सट्टेबाजी ऐप पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया है। 

यह भी पढ़ें- CG Election 2023: CM भूपेश बघेल ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, जातिगत सर्वे-कर्ज माफी समेत कई एलान

भाजपा पर बघेल ने किया पलटवार

बघेल ने आरोप लगाया कि सट्टेबाजी ऐप पर कोई कार्रवाई नहीं होने का मतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का इस फर्म से जुड़े हैं।

ईडी का ये है आरोप

बता दें ईडी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कैश कूरियर असीम दास को पकड़ा है, जिसे विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के चुनावी खर्चों के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने के लिए यूएई से भेजा गया था।

इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्ग में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला था और कहा था कि उसे जवाब देना ही होगा।