Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagalpur News: कहलगांव में सबसे ज्यादा रिश्तेदार वोटर, 2003 की लिस्ट से पता चली चौंकाने वाली बात

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 02:08 PM (IST)

    शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में रिश्तेदार मतदाताओं की संख्या अधिक है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 21 लाख 55 हजार 802 मतदाता हैं जिनमें से 6 लाख 64 हजार 427 रिश्तेदार हैं। कहलगांव में सबसे अधिक रिश्तेदार मतदाता हैं इसके बाद पीरपैंती का स्थान है। 2003 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के आधार पर यह विश्लेषण किया गया है।

    Hero Image
    पीरपैंती और कहलगांव में सर्वाधिक रिश्तेदार वोटर

    नवनीत मिश्र, भागलपुर। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में रिश्तेदार वोटरों की संख्या अधिक है। शहरी क्षेत्र में एकल वोटर परिवार अधिक है। यह हम नहीं, चुनाव आयोग का आंकड़ा बता रहा है। जिले में अभी मतदताओं की संख्या 21 लाख 55 हजार 802 है। 2003 के मतदाता सूची में 11 लाख 14 हजार 128 मतदाताओं के नाम दर्ज थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन मतदाताओं को कोई कागजात नहीं जमा करना पड़ा। इनके छह लाख 64 हजार 427 मतदाता रिश्तेदार हैं। सबसे अधिक रिश्तेदार मतदाता कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसके बाद रिश्तेदार मतदाताओं की संख्या पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में यहां एक लाख 14 हजार 380 रिश्तेदार वोटर हैं।

    कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 35 हजार 890 मतदाता हैं। इनमें से एक लाख 61 हजार 029 मतदाताओं का नाम 2003 के मतदाता सूची में है। एक लाख 61 हजार 029 मतदाताओं के रिश्तेदार एक लाख 20 हजार 242 मतदाता है।

    पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 34 हजार 355 मतदाता हैं। इनमें से एक लाख 54 हजार 413 मतदाताओं के नाम 2003 के मतदाता सूची में है। एक लाख 54 हजार 413 मतदाताओं के एक लाख 14 हजार 380 रिश्तेदार मतदाता हैं।

    भागलपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां तीन लाख 25 हजार 998 मतदाता हैं। इनमें से एक लाख 75 हजार एक मतदाता का नाम 2003 के मतदाता सूची में हैं। एक लाख 75 हजार एक मतदाता के 79176 मतदाता रिश्तेदार हैं।

    नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 26 हजार 45 मतदाता हैं। एक लाख 82 हजार 82 मतदाता का नाम 2003 के मतदाता सूची में है। इन मतदाताओं के एक लाख दो हजार 461 मतदाता रिश्तेदार हैं। सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख सात हजार 562 मतदाता हैं। एक लाख 74 हजार 743 मतदाताओं का नाम 2003 के मतदाता सूची में है। इनके 77925 मतदाता रिश्तेदार हैं।

    बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 56 हजार मतदाता हैं। 2003 के मतदाता सूची में एक लाख 24 हजार 443 मतदाता का नाम दर्ज है। इनके 90176 रिश्तेदार मतदाता हैं। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 69 हजार 952 मतदाता हैं। एक लाख 42 हजार 419 मतदाताओं का नाम 2003 के मतदाता सूची में दर्ज है। इनके 80067 मतदाता रिश्तेदार हैं।

    विधानसभा मतदाता 2003 तक मतदाता रिश्तेदार
    बिहपुर 256000 124443 90176
    गोपालपुर 269952 142419 80067
    पीरपैंती 334355 154413 114380
    कहलगांव 335890 161029 120242
    भागलपुर 325998 175001 79176
    सुल्तानगंज 307562 174743 77925
    नाथनगर 326045 182080 102461

    यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव की कमान अबकी बार खुद संभालेंगे अमित शाह, 24 घंटे में सेट किया 2 महीने का समीकरण

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार को झटका, जदयू की Ex-MLA ने थामा PK का हाथ; सियासी पारा हाई!