Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉक्टर की पर्ची पर क्यों लिखा होता है 'Rx'? गारंटी है ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे सही जवाब

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 11:48 AM (IST)

    क्या आपने कभी डॉक्टर की पर्ची पर सबसे ऊपर Rx लिखा हुआ देखा है? बता दें हम में से ज्यादातर लोग इसे देखते हैं मगर सिर्फ गिनती के लोग ही इसका सही मतलब जानते हैं! अब अगर आपके मन में भी इसे लेकर जिज्ञासा पैदा हो चुकी है तो आइए बिना देर किए जान लीजिए इसका रियल मीनिंग।

    Hero Image
    क्या आप जानते हैं डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन पर 'Rx' क्यों लिखते हैं? (Image Source: AI-Generated)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हममें से कई लोगों ने डॉक्टर की पर्ची के ऊपर की ओर लिखा "Rx" देखा होगा, लेकिन क्या आपने इसका मतलब जानने की कोशिश की है (What Does Rx Mean)? बता दें, ये कोई दवा का कोड नहीं, न ही कोई मेडिकल फार्मूला है, बल्कि इसकी जड़ें इतिहास और संस्कृति में गहराई तक जाती हैं। आइए आसान भाषा में आपको समझाते हैं इसके बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rx का असली मतलब क्या है?

    Rx असल में लैटिन भाषा के शब्द Recipere का शॉर्ट फॉर्म है, जिसका मतलब होता है 'Take Thou' या 'आप लीजिए'। जब कोई डॉक्टर यह लिखता है, तो वह फार्मेसिस्ट को यह बता रहा होता है कि "आप मरीज को ये दवाइयां दीजिए।" यह एक तरह से डॉक्टर का आदेश होता है।

    यह भी पढ़ें- ब्रांडेड से कैसे अलग हैं जेनेरिक दवाइयां, क्या सस्ती होने के कारण इनका असर हो जाता है कम?

    कितना पुराना है यह शब्द?

    कुछ विद्वानों का मानना है कि इसकी शुरुआत प्राचीन मिस्र की पौराणिक कथाओं से जुड़ी हो सकती है। एक कथा के अनुसार, सूर्य और उपचार के देवता माने जाने वाले होरस (Horus) ने एक युद्ध में अपनी आंख खो दी थी। उसकी मां देवी आइसिस (Isis) ने उसे फिर से ठीक करवा दिया। उस पुनर्स्थापित आंख को "Eye of Horus" कहा गया, जो बाद में स्वास्थ्य, सुरक्षा और उपचार का प्रतीक बन गया।

    इस "Eye of Horus" के आकार में और Rx के चिह्न में कुछ हद तक समानता पाई जाती है। यही वजह है कि कुछ विद्वान मानते हैं कि Rx चिह्न की प्रेरणा इसी प्राचीन प्रतीक से मिली होगी।

    आज के समय में Rx की अहमियत

    भले ही Rx अब एक सिंपल साइन जैसा लगता हो, लेकिन इसके पीछे का इतिहास यह बताता है कि चिकित्सा को हमेशा से एक आध्यात्मिक और पवित्र कार्य माना जाता रहा है। डॉक्टरों को आज भी जीवनदाता और बीमारी से छुटकारा दिलाने वाले के रूप में देखा जाता है। Rx न सिर्फ एक संकेत है कि कोई दवा लेनी है, बल्कि यह हजारों साल पुरानी उपचार परंपराओं का वाहक भी है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ लाल-हरा नहीं, Packaged Food पर होते हैं 5 अलग-अलग रंगों के निशान; क्या आप जानते हैं इनका मतलब?