जब फोन मिलाने के लिए करना पड़ता था ऑपरेटर का घंटों इंतजार! जानिए देश में कब और कैसे शुरू हुई थी पहली STD सर्विस
26 नवंबर 1960 को कानपुर और लखनऊ के बीच STD सर्विस शुरू हुई, जिसने ऑपरेटर के बिना लंबी दूरी की कॉल को संभव बनाया।

भारत में STD कॉल की शुरुआत कब हुई? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज किसी से विदेश में भी बात करनी हो, तो वो भी बहुत आसान हो गया है। फोन उठाया और किसी को भी आसानी से कॉल कर सकते हैं, लेकिन करीब 66 साल पहले तक दूसरे शहर में फोन पर बात करना भी काफी मुश्किल हुआ करता था।
उस समय लंबी दूरी की कॉल करने के लिए भी लोगों को टेलीफोन एक्सचेंज ऑपरेटर की मदद लेनी पड़ती थी। अब सवाल आता है कि हमारे देश में इस बड़ी चुनौती का समाधान कैसे निकला? आइए जानें भारत के पहले STD सर्विस का ऐतिहासिक सफर।
ऑपरेटर के बिना बात करने की शुरुआत
26 नवंबर 1960 का दिन भारतीय टेलीकॉम इतिहास में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ। इस ऐतिहासिक दिन पर कानपुर और लखनऊ के बीच देश की पहली सब्सक्राइबर ट्रंक डायलिंग यानी STD सेवा की शुरुआत हुई थी।
इस नई सर्विस के शुरू होने के बाद लोगों के लिए लंबी दूरी पर बैठे अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से बात करना काफी आसान और सुविधाजनक हो गया। अब लोग खुद ही दूसरे शहर का नंबर सीधे डायल करके बात कर सकते थे। इसके कारण उन्हें न तो ऑपरेटर से कॉल बुक कराने की जरूरत पड़ती थी और न ही कनेक्शन मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था।
STD से पहले क्या थी व्यवस्था?
वैसे तो इससे पहले साल 1923 में लाहौर और लायलपुर के बीच की लंबी दूरी के लिए डायलिंग शुरू की गई थी। हालांकि, उस व्यवस्था में एक बड़ा अंतर था। उस पुरानी सर्विस में नंबर खुद यूजर नहीं, बल्कि एक टेलीफोन ऑपरेटर ही मिलाता था। इसलिए पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से खुद नंबर डायल करने वाली एसटीडी सुविधा सही मायनों में 1960 में कानपुर और लखनऊ के बीच ही शुरू हुई थी।
दिल्ली से जुड़ा पूरा देश
समय के साथ ये तकनीक कानपुर और लखनऊ से निकलकर पूरे देश में तेजी से फैलने लगी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 1987 आने तक, देश के सभी राज्यों की राजधानियां दिल्ली से एसटीडी नेटवर्क के जरिए जुड़ चुकी थीं। इस तरह धीरे-धीरे पूरे देश में लंबी दूरी की कॉलिंग का सफर बहुत आसान और तेज हो गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।