विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

80 साल पहले 'राष्ट्रपिता' कहलाए थे Mahatma Gandhi, जानिए कब और किसने दी थी उन्हें ये उपाधि

Published: Sat, 06 Jul 2024 04:00 PM (IST)

क्या आप जानते हैं कि पहली बार महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता (Father of The Nation) कहकर किसने संबोधित किया था? ...और पढ़ें

पहली बार Mahatma Gandhi को 'राष्ट्रपिता' किसने कहा था? (Image Source: X)
पहली बार Mahatma Gandhi को 'राष्ट्रपिता' किसने कहा था? (Image Source: X)

HighLights

  1. 22 फरवरी 1944 को महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी की मृत्यु हुई थी।
  2. इसके बाद गांधी जी के गिरते स्वास्थ्य की खबरों से पूरे देश में चिंता का माहौल था।
  3. 6 जुलाई 1944 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी के नाम संबोधन दिया था।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को पहली बार राष्ट्रपिता (Father Of The Nation) कहकर संबोधित करने वाले और कोई नहीं, बल्कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ही थे। बता दें, 6 जुलाई 1944 को उन्होंने पहली बार गांधी जी को यह उपाधि दी थी। फरवरी 1944 में जब गांधी जी की पत्नी कस्तूरबा गांधी की मौत हो गई थी और गांधी जी की तबीयत खराब बनी हुई थी, ऐसे में जब नेताजी सुभाषचंद्र बोस को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल हुई, तो उन्होंने रेडियो रंगून के माध्यम से महात्मा गांधी के नाम एक भावुक संदेश दिया था।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने दिया था यह संदेश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपने संबोधन में कहा था, "दुनियाभर के हिंदुस्तानी आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। अंग्रेजों की जेल में श्रीमती कस्तूरबा जी की मृत्यु के बाद देशवासियों के लिए आपके स्वास्थ्य के बारे में चिंतित होना स्वाभाविक था। ये ईश्वर की कृपा है कि आपके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।"

नेताजी ने कहा था, "अब 48 करोड़ 80 लाख हिंदुस्तानियों को आपका मार्गदर्शन मिल सकेगा। भारत की आजादी की अंतिम लड़ाई शुरू हो चुकी है। आजाद हिंद फौज के लोग बहादुरी से लड़ रहे हैं, वो आगे बढ़ते जा रहे हैं। ये संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक नई दिल्ली के वायसराय हाउस पर तिरंगा लहराने नहीं लगता। हमारे राष्ट्रपिता, भारत की स्वतंत्रता के इस युद्ध में आपका आशीर्वाद और आपकी शुभकामनाएं मांगते हैं।"

यह भी पढ़ें- देश की पहली लग्जरी ट्रेन ने पूरे किए 94 साल, शुरुआत में नहीं थी भारतीयों को सफर करने की इजाजत