विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या है शाही वारंट जिसकी लिस्ट से हटाई गईं कई मशहूर कंपनियां, समझें ब्रिटेन में क्यों है यह जरूरी

Published: Thu, 26 Dec 2024 06:53 PM (IST)

हाल ही में मशहूर चॉकलेट निर्माता कंपनी को ब्रिटेन के रॉयल वारंट की लिस्ट से हटा दिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही ब्रिटेन का यह शाही वारंट (Royal Warrant UK) सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इसी वारंट के बारे में। साथ ही जानेंगे क्यों है यह इतना खास।

क्या है ब्रिटेन का शाही वारंट, जो बना हुआ है चर्चा में।
क्या है ब्रिटेन का शाही वारंट, जो बना हुआ है चर्चा में।

HighLights

  1. पिछले कुछ समय से ब्रिटेन का शाही वारंट चर्चा में है।
  2. हाल ही में एक मशहूर चॉकलेट निर्माता कंपनी को इसकी लिस्ट से हटा दिया है।
  3. ब्रिटेन का यह रॉयल वारंट 15वीं शताब्दी में स्थापित हुआ था।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से लगातार ब्रिटेन का शाही वारंट (Royal Warrant UK) सुर्खियों में बना हुआ है। इसे लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। दरअसल, हाल ही में एक मशहूर चॉकलेट बनाने कंपनी को किंग चार्ल्स III ने रॉयल वारंट प्राप्त करने वाली कंपनियों की सूची से हटा दिया है। किंग के इस फैसले के बाद 170 साल पुराना बॉन्ड खत्म हो चुका है।

दरअसल, इसी महीने शाही वारंट का दूसरा सेट जारी किया गया था, जिसमें अब चॉकलेट निर्माता इस कंपनी का नाम शामिल नहीं है। इस नई लिस्ट के सामने आने के बाद से ही यह शाही वारंट लगातार चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ब्रिटेन के इसी शाही वारंट के बारे में-

यह भी पढ़ें-  घड़ी के आविष्कार से पहले कैसे देखा जाता था टाइम, क्या आप जानते हैं समय देखने के पुराने तरीके

ब्रिटेन में रॉयल वारंट क्या है?

ब्रिटेन का यह रॉयल वारंट 15वीं शताब्दी में स्थापित हुआ था। यह वारंट शाही परिवार को सामान या सर्विस देने वाली कंपनियों को औपचारिक रूप से मान्यता देता है। जिन कंपनियों को यह वारंट दिया गया है, वे अपने प्रोडक्ट्स और ब्रांडिंग पर royal coat of arms का चिह्न लगाते हैं। वर्तमान में राजा, रानी या प्रिंस ऑफ वेल्स द्वारा दिए गए, ये वारंट पांच साल तक वेलिड रहते हैं, जिसके बाद उनकी समीक्षा की जाती है। यब वारंट शाही परिवार और वारंट होल्डर कंपनी के बीच विश्वसनीयता के रिश्ते को दर्शाता है।

क्या है वारंट की महत्वता?

यह वारंट एक कंपनी और शाही परिवार के बीच एक विशेष संबंध को बताता है। साथ ही यह यूके के व्यापार में उत्कृष्टता और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है, जो शाही परिवार को दिए गए प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता को पहचानता है। ऐसे में किंग चार्ल्स III द्वारा जारी की गई इस नई वारंट सूची (Royal Warrant significance) में कई प्रतिष्ठित और जानी-मानी कंपनियों को हटा दिया गया है। वर्तमान में 750 व्यक्तियों और कंपनियों के पास रॉयल वारंट हैं। किंग चार्ल्स III ने सितंबर 2022 में अपनी गद्दी संभाली थी। तब से लेकर अब तक, यह वारंट की लिस्ट में दूसरा अपडेट हैं।

वारंट की लिस्ट से हटने का क्या मतलब है?

चॉकलेट कंपनी के अलावा लगभग 100 ब्रांड और कंपनियों को रॉयल वारंट (Royal Warrant Importance) होल्डर की लिस्ट से हटा दिया गया है। इस लिस्ट से हटाने के बाद अब 12 महीनों के अंदर सभी कंपनियों और ब्रांड्स को अपनी पैकेजिंग से रॉयल वारंट के चिह्न को हटाना पड़ेगा। ऐसे में रॉयल वारंट सिस्टम, जो ग्राहकों को हाई क्वालिटी का भरोसा देता है, की लिस्ट से बाहर से होने इन कंपनियों के छवि पर पर संभावित प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-  कभी सोचा है कि सिर्फ पहाड़ी इलाकों में ही क्यों होती है बर्फबारी? दिलचस्प है इसके पीछे का साइंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।