दिल्लीवासियों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी विधानसभा, विट्ठलभाई पटेल की गौरव गाथा प्रदर्शनी शुरू
दिल्ली विधानसभा में विट्ठलभाई पटेल की गौरव गाथा प्रदर्शनी 26 से 31 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। यह प्रदर्शनी नागरिकों और छात्रों के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। इसमें विट्ठलभाई पटेल के जीवन और योगदान को दर्शाया गया है जिसमें उनके दुर्लभ दस्तावेज़ और अभिलेखीय सामग्री शामिल हैं। दर्शकों को पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। विठ्ठलभाई पटेल की ऐतिहासिक उपलब्धियों और उनके केंद्रीय विधानसभा के अण्यक्ष बनने के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली विधानसभा परिसर में “वीर विठ्ठलभाई पटेल गौरव गाथा” प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
यह प्रदर्शनी 26 से 31 अगस्त तक दिल्ली के नागरिकों, विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रों के लिए प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश के लिए सभी दर्शकों को वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
यह प्रदर्शनी भारत के पहले विधायी अध्यक्ष के रूप में विठ्ठलभाई पटेल के ऐतिहासिक निर्वाचन की स्मृति को समर्पित है।
इसमें उनके संसदीय योगदान, स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका तथा भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को दर्शाने वाले दुर्लभ दस्तावेज़, अभिलेखीय सामग्री, ऐतिहासिक तस्वीरें एवं विरल वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।
प्रदर्शनी की प्रमुख झलकियां
- अभिलेखीय सामग्री : पटेल के निर्वाचन संबंधी दस्तावेज़, पत्र एवं भाषण
- दुर्लभ फिल्म फुटेज : महात्मा गांधी की 1930 की जनसभा पर 10 मिनट की डॉक्यूमेंट्री
- भगत सिंह की विरासत : उनके मूल दस्तावेज़, जिनमें फांसी का वारंट और प्रमाणपत्र शामिल हैं
- विधानमंडलीय बहसें : साइमन कमीशन, महिला मताधिकार और श्रम सुधार से जुड़े ऐतिहासिक अभिलेख
यह भी पढ़ें- दिल्ली के रेहड़ी-पटरी वालों के लिए स्ट्रीट साथी एप लॉन्च, मिलेगा ऋण और बीमा पॉलिसी की सुविधा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।