विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तम नगर हत्याकांड: मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन, MCD की कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने की आठवीं गिरफ्तारी

Published: Sun, 08 Mar 2026 12:46 PM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर के अवैध हिस्से को ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए हत्याकांड के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को नगर निगम और प्रशासन की टीम ने मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल उमरदीन के घर के अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर और हथौड़ों से अवैध निर्माण को गिराया गया।

कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही पुलिस ने मामले में एक और गिरफ्तारी भी की है। इसके साथ ही अब तक आठ गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

होली के दिन हुआ था पड़ोसियों के बीच विवाद

उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में 4 मार्च को होली के दौरान दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया था। बताया गया कि एक बच्ची द्वारा फेंका गया पानी से भरा गुब्बारा सड़क पर फट गया, जिससे पास से गुजर रही महिला के कपड़ों पर रंग पड़ गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बाद में झगड़ा हिंसक हो गया।

आरोप है कि इसी विवाद के बाद 26 वर्षीय तरुण कुमार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये हैं मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार इस मामले में उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), कमरुद्दीन (36), मुस्ताक (46), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) समेत नाबालिग और एक अन्य को रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी और लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तम नगर कांड में तरुण के पिता ने 'योगी मॉडल' जैसा मांगा इंसाफ, दिल्ली की CM से की त्वरित कार्रवाई व CBI जांच की मांग

यह भी पढ़ें- उत्तम नगर हत्याकांड: पार्किंग और कूड़े के विवाद में खत्म हुई 50 साल की जान-पहचान; छोटे से विवाद में किया खून-खराबा