विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तम नगर हत्याकांड: पार्किंग और कूड़े के विवाद में खत्म हुई 50 साल की जान-पहचान; छोटे से विवाद में किया खून-खराबा

Published: Sat, 07 Mar 2026 08:31 PM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में पार्किंग और कूड़े को लेकर 50 साल पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। ...और पढ़ें

होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ यह मामूली झगड़ा न सिर्फ 26 वर्षीय तरुण की मौत का कारण बन गया।

होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ यह मामूली झगड़ा न सिर्फ 26 वर्षीय तरुण की मौत का कारण बन गया।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर स्थित जेजे काॅलोनी, हस्तसाल में 50 साल से एक-दूसरे को जानने वाले दो पड़ोसी परिवारों के बीच पार्किंग और कूड़ा फेंकने को लेकर चला आ रहा विवाद आखिरकार मामूली बात पर खूनी संघर्ष में बदल गया। होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ यह मामूली झगड़ा न सिर्फ 26 वर्षीय तरुण की मौत का कारण बन गया, बल्कि शांतिपूर्ण माने जाने वाले इलाके के साथ-साथ पूरी दिल्ली के माहौल को भी तनावपूर्ण बना गया।

अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात 

पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल अब तक 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में तीन सगे भाई और बाप बेटे भी हैं। इनकी पहचान उमरदीन (49) जुमादीन (36) और कमरुद्दीन (36) , जो सगे भाई है वहीं मुजफ्फर (25) उमरदीन का बेटा है।

इसके अलावा मुस्ताक (46) और ताहिर (18) को गिरफ्तार किया गया है। द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कुशल पाल सिंह के अनुसार इलाके में अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात कर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

छोटी सी विवाद बना हत्या की वजह

डीसीपी कुशल पाल सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया है कि पीड़ित और आरोपित पक्ष के परिवार करीब पांच दशकों से पड़ोसी हैं। दोनों के बीच लंबे समय से पार्किंग और कूड़ा फेंकने जैसे छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर विवाद होता रहा है। उन्होंने बताया कि चार मार्च की रात करीब 11:09 बजे पुलिस को पीसीआर काल मिली थी।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोपहर में एक 11 साल बच्ची द्वारा पानी का गुब्बारा फेंकने पर उसके पानी के छींटे वहां से गुजर रही महिला पर पड़ गया था। पहले से ही चल रहे विवाद को इस बात ने बहाना दे दिया और झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते यह झगड़ा शाम तक इतना बढ गया कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए और विवाद मारपीट में बदल गया।

तरुण के पहुंचने पर दूसरे पक्ष ने किया हमला

पीड़ित परिवार का आरोप है कि शाम में हुए झगड़े के बाद मामला शांत हो गया था। पर रात करीब साढे दस बजे तरुण के पहुंचने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान तरुण को बचाने आए लोगों पर भी उन्होंने हमला कर दिया।

इस झड़प में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हुए थे। इसमें तरुण भी था। जब इलाज के लिए सभी अस्पताल पहुंचे तब इसकी जानकारी पुलिस को मिली।

यहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया था, वहीं तरुण की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और 5 फरवरी को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दिया था। कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को पांच फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया था, वही दो अन्य को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- उत्तम नगर हत्याकांड : दोपहर से सुलग रही थी आग, रात में हुआ खूनी खेल; योजना बनाकर किया तरुण और उसके परिवार पर हमला

यह भी पढ़ें- “मेरे बेटे को न्याय चाहिए”, उत्तम नगर हत्याकांड मामले में परिवार ने की CBI जांच की मांग; अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- कार-बाइक और सामान फूंका, उत्तम नगर में हुए बवाल के बाद फोर्स तैनात; होली पर युवक की हत्या से दो समुदायों में तनाव