दिल्ली एयरपोर्ट पर Swiss Air विमान हादसे में घायल तीन यात्री अस्पताल से डिस्चार्ज, इंजन फॉल्ट की जांच जारी
स्विस एयर विमान के इंजन में आग लगने की घटना में घायल हुए चार में से तीन यात्रियों को अस्पताल ...और पढ़ें

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर हुआ था हादसा। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
घायल चार में से तीन यात्रियों को मिली अस्पताल से छुट्टी।
स्विस एयर, डीजीसीए इंजन खराबी के कारणों की जांच कर रहे।
आपातकालीन निकासी में केबिन बैग ले जाना गंभीर सुरक्षा जोखिम।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। शनिवार देर रात स्विस एयर विमान के इंजन में लगी प्रकरण में विमान से उतरने के दौरान जो चार लोग घायल हुए थे, उनमें से तीन को अस्प्ताल से छुट्टी मिल गई है। स्विस एयर ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि घायलों में से अभी भी चिकित्सीय निगरानी में हैं, जिनकी देखरेख की जा रही है।
एयरलाइंस का यह भी कहना है कि वर्तमान में एयरलाइन विशेषज्ञ और तकनीकी टीम इंजन में आई खराबी के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि जिन यात्रियों को चोट नहीं लगी थी, उन्हें रविवार और सोमवार को अन्य सहयोगी एयरलाइंस (जैसे लुफ्थहंसा या अन्य कनेक्टिंग उड़ानों) के माध्यम से ज्यूरिख भेजा गया। जिन यात्रियों का सामान विमान में ही रह गया था, उसे सुरक्षित निकालकर बाद में उन तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इमरजेंसी निकासी के समय कैबिन बैग ले जाने की प्रवृत्ति खतरनाक
यात्रियों को स्लाइड से उतरने के दौरान आई चोटों पर कहा जा रहा है कि ने कहा है कि निकासी के दौरान कई यात्री अपना कैबिन बैग साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस पर स्विस एयर के अधिकारी का कहना है कि निकासी के समय यात्रियों की इस प्रवृत्ति को गंभीर सुरक्षा जोखिम बताया।
विशेषज्ञों का भी कहना है कि बैग्स से इमरजेंसी स्लाइड फट सकती है। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि लगेज के कारण गलियारे ब्लाक हो जाते हैं, जिससे दूसरों की जान खतरे में पड़ती है।
क्रू को दी जा रही मनोवैज्ञानिक सहायता
सूत्रों का कहना है कि विमान में हादसे के समय मौजूद क्रू सदस्यों को एयरलाइन की प्रोटोकाल के तहत मनोवैज्ञानिक सहायता दी जा रही है।
विमान अभी भी एयरपोर्ट पर
स्विस एयर का विमान अभी भी आइजीआइ एयरपोर्ट पर तकनीकी जांच के दायरे में है। स्विस एयर के इंजीनियर और डीजीसीए की टीम इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किन कारणों से इंजन में आग लगी।
