मुस्लिमों पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप, स्वतंत्र भारद्वाज के मामले में कोर्ट ने मांगी पुलिस से रिपोर्ट
पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज के आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर कोर्ट ने यह निर्देश दिया।

स्वतंत्र भारद्वाज
HighLights
कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज के आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर रिपोर्ट मांगी।
दिल्ली पुलिस को कार्रवाई रिपोर्ट 8 जनवरी तक पेश करने का निर्देश।
धार्मिक भावनाएं आहत करने और सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ की गई शिकायत पर पटियाला हाउस की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट कौतुक भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी। मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी।
आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत में आरोप है कि भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर कई बार ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो और कमेंट्स प्रकाशित व साझा किए, जिनमें मुसलमानों और उनकी धार्मिक प्रथाओं के बारे में अपमानजनक बातें कही गईं। मजिस्ट्रेट कोर्ट में दायर याचिका में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराधों का संज्ञान लेने का आग्रह किया गया है।
याचिकाकर्ता की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता फिरोज खान गाजी ने कहा कि ऐसी सामग्री धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ ही सांप्रदायिक नफरत फैला सकती है। मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने का आग्रह भी किया गया है।
स्वतंत्र भारद्वाज वर्तमान में एक अन्य मामले में जमानत पर बाहर है। उस पर जंतर-मंतर में पेपर लीक मामले में हुए प्रदर्शनों के दौरान एक दलित छात्रा के पिता पर हमला करने का आरोप है। इस मामले में संसद मार्ग थाने में प्राथमिकी हुई थी।
यह भी पढ़ें- बुजुर्ग को बेटे-बहू से घर खाली कराने का हक, दिल्ली HC ने सुनाया बड़ा फैसला; पलटा DM और डिविजनल कमिश्नर का आदेश
यह भी पढ़ें- दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से मिली राहत, AQI 239 , जानिए अपने इलाके का हाल
यह भी पढ़ें- नारनौल डिपो को मिलेंगी 20 नई बसें, दिल्ली-जयपुर और ग्रामीण रूटों पर सफर होगा आसान
यह भी पढ़ें- बुजुर्ग को बेटे-बहू से घर खाली कराने का हक, दिल्ली HC ने सुनाया बड़ा फैसला; पलटा DM और डिविजनल कमिश्नर का आदेश
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।