विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से मिली राहत, AQI 239 , जानिए अपने इलाके का हाल

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:16 AM (GMT+05:30)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है, मंगलवार को AQI 239 दर्ज किया गया, जिससे लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है।  

दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से मिली राहत ( फोटो स्रोत : जागरण )

दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से मिली राहत ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 239 पर पहुंचा।

  2. पिछले कुछ दिनों से AQI में लगातार सुधार दर्ज।

  3. सरकार के प्रयासों से प्रदूषण नियंत्रण में मिल रही मदद।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 है, जिसे राहत के रूप में देखा जा रहा है।

गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार एक्यूआई का ग्राफ गिरता जा रहा है। खास बात यह है कि यह एक्यूआई 300 से नीचे ही खिसक रहा है, जिस वजह से दिल्ली के लोग राहत की सांस लेते हुए नजर आ रहे हैं।

सरकार की ओर से किए जा रहे कई प्रयास

इससे पहले, सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 246 दर्ज किया गया था। उधर, सरकार की ओर से भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार 207 खराब
अशोक विहार 208 खराब
बवाना दिल्ली 259 खराब
चांदनी चौक दिल्ली 265 खराब
आईजीआई एयरपोर्ट 191 मध्यम
नोएडा सेक्टर-62 321 बहुत खराब
इंदिरापुरम गाजियाबाद 138 मध्यम
हापुड़ 110 मध्यम
गुरुग्राम सेक्टर-51 2 खराब

ध्यान देने वाली बात है कि इन प्रयासों के सकारात्मक नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं। यह इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि दिल्ली का एक्यूआई लगातार गिर रहा है।

लोगों को हो रही कई परेशानी

खास बात यह है कि दिल्ली का ग्राफ गिरने से सबसे ज्यादा राहत अगर किसी को मिल रही है, तो वो हैं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोग, क्योंकि प्रदूषित आबोहवा के बीच में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अगर एक्यूआई का ग्राफ गिरता है, तो ऐसे लोगों को बड़ी राहत मिलती है।

दिल्ली हमेशा से ही प्रदूषण को लेकर संवेदनशील क्षेत्र रहा है। हालांकि, प्रशासन की ओर से वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रेप नियमों की उड़ रहीं धज्जियां, गुरुग्राम-मानेसर में 200 पार हुआ AQI; धूल और धुएं से बढ़ा प्रदूषण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।