विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरोना के कारण दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, नर्सरी से 8वीं तक के छात्र अगली कक्षा में होंगे अपग्रेड

By Prateek KumarEdited By:
Published: Sat, 10 Apr 2021 03:40 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 05:34 PM (IST)

नर्सरी पहली और दूसरी कक्षा के सभी छात्रों को अगली कक्षा में अपग्रेड किया जाएगा।केवल उन छात्रों को अपग्रेड नहीं ...और पढ़ें

छात्रों को अब उनके परिणाम के आधार पर अगली कक्षा में अपग्रेड किया जाएगा।
छात्रों को अब उनके परिणाम के आधार पर अगली कक्षा में अपग्रेड किया जाएगा।

नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं तक के छात्रों को अगली कक्षा में अपग्रेड (उन्नयन) करने को लेकर दिशा- निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने परिपत्र जारी कर कहा कि तीसरी से आठवीं तक के छात्रों का परिणाम जारी हो चुका है। छात्रों को अब उनके परिणाम के आधार पर अगली कक्षा में अपग्रेड किया जाएगा।

इस फार्मूले पर किया जाएगा बच्चों को अपग्रेड

निदेशालय ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि नर्सरी, पहली और दूसरी कक्षा के सभी छात्रों को अगली कक्षा में अपग्रेड किया जाएगा। केवल उन छात्रों को अपग्रेड नहीं किया जाएगा जो लंबे समय से अनुपस्थित हैं। वहीं, तीसरी से चौथी और छठी से सातवीं तक के उन छात्रों को भी अपग्रेड किया जाएगा जिनके परिणाम में उत्तीर्ण लिखा है।

 ये भी पढ़ेंः सीएम केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठे रहे भाजपा MLA, नहीं हुई मुलाकात; निराश हुए तो सिर्फ ज्ञापन देकर लौटे

लंबे समय से अनुपस्थित बच्चों को नहीं किया जाएगा अपग्रेड

वहीं, जो छात्र लंबे समय से अनुपस्थित हैं या जिनका परिणाम किसी कारणवश रोका गया है उन छात्रों को अपग्रेड नहीं किया जाएगा। वहीं, पांचवी के छात्र प्लान एडमिशन योजना के तहत पैरेंट स्कूल में छठी कक्षा में अपग्रेड किए जाएंगे। वहीं, निदेशालय ने ये भी स्पष्ट किया कि जिन छात्रों का परिणाम किसी कारणवश रोका गया है या जो लंबे समय से अनुपस्थित है उन छात्रों को अगली कक्षा में अपग्रेड के लिए अपने स्कूल में संपर्क करना होगा। स्कूल के प्रधानाचार्य फिर अपने स्तर पर उनको अपग्रेड करेंगे। वहीं, निदेशालय ने प्रधानाचार्यों को यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों को निदेशालय के दिशा-निर्देशों के आधार पर ही अपग्रेड किया जाए।

Farmers Protest: किसान नेता राकेश टिकैत के ताजा बयान से फिर बढ़ने वाली है दिल्ली-NCR के लोगों की टेंशन

यह भी जानें-

परीक्षा के परिणाम के आधार पर अगली कक्षा में किया जाएगा अपग्रेड

जो बच्चे लंबे समय से अनुपस्थित हैं उन्हें नहीं किया जाएगा अपग्रेड