Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में डूबी राष्ट्रीय राजधानी, देखें तस्वीरें
दिल्ली के कर्तव्य पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारी हो चुकी है। इस बार मिस्र के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड समारोह के मुख्य अतिथि हैं। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। 26 जनवरी यानी गुरुवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ गणतंत्र दिवस का समारोह होगा। इस बार गणतंत्र दिवस परेड समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी होंगे।
.jpg)
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से सराबोर दिल्ली विधानसभा
मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगी।
.jpg)
तिरंगे के रंग में रगा सुप्रीम कोर्ट
यह पहली बार है कि मिस्र के राष्ट्रपति को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
.jpg)
इंडिया गेट पर तिरंगा झंडा लिए युवक
गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर 6 हजार से ज्यादा सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। वहीं 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
.jpg)
तिरंगे में रंग में सराबोर आनंद विहार टर्मिनल
इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुल 23 झांकियां होंगी। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 17 और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से छह, अधिकांश झांकियों की थीम के रूप में 'नारी शक्ति' के साथ भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति का चित्रण औपचारिक परेड का हिस्सा होगा।
.jpg)
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जगमग लाल किला
दिल्ली मेट्रो की तरफ से इस बार गणतंत्र में शामिल होने वाले को फ्री यात्रा की सुविधा देगा। इस सुविधा का लाभ उन लोगों को मिलेगा, जो ई-निमंत्रण कार्ड या ई-टिकट दिखाएंगे। उन्हें मुफ्त में दिल्ली मेट्रो की यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।