IRS Daughter Murder: राहुल मीणा के साइको होने का गहराया शक, दुष्कर्म-हत्या के आरोपी ने 8 घंटे में किए दो अपराध
दिल्ली में एक आईआरएस अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म और हत्या के आरोपी राहुल मीणा ने इस घटना से 8 ...और पढ़ें

राहुल के साइको होने की आशंका भी जताई जा रही है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी राहुल मीणा ने महज आठ घंटे पहले अपने गृह जिला अलवर में 35 वर्षीय पड़ोसी महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। अलवर में आरोपी के साथ उसका दोस्त भी शामिल था। ऐसे में राहुल के साइको होने की आशंका भी जताई जा रही है।
कराई जाएगी मानसिक स्थिति की जांच
राहुल ने अलवर से दिल्ली तक 190 किमी की दूरी तय करने के बाद जिस तरह से अमर काॅलोनी में वारदात को अंजाम दिया है। वह वास्तव में चिंतित करने वाला है। पुलिस उसके आदतन अपराधी होने के साथ ही साइको होने की जांच भी कर रही है। इसके लिए मनोविज्ञानी से भी उसकी मानसिक स्थिति की जांच कराने पर विचार किया जा रहा है।
पुलिस को परेशान कर रही राहुल की आदत
हालांकि, पुलिस को ये सवाल परेशान कर रहा है कि आखिर उसने वारदात से पहले दिल्ली से 190 किमी दूर अलवर में पड़ोसी महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम क्यों दिया? यही वजह है कि पुलिस को उसके मानसिक रोगी होने का भी शक है।
नशा करने और वीडियो गेम खेलने का लती
पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि राहुल को नशा करने और वीडियो गेम खेलने की लत थी। इसकी वजह से वह गार्ड व आसपास के लोगों से आईआरएस अधिकारी के नाम पर रुपये उधार लेता था। इसकी शिकायतें मिलने के बाद ही उसे नौकरी से निकाला गया था। इसकी रेंज में ही उसने वारदात को अंजाम दिया।
राहुल मीणा ने अलवर में दोस्त की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म?
पुलिस ने बताया कि दिल्ली की इस वीभत्स वारदात के बाद आरोपी राहुल मीणा का रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि उसने 21 अप्रैल की रात करीब 11 बजे अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया था। अलवर की पीड़िता ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया है कि राहुल मीणा उसके पति को अपनी बाइक पर बैठाकर किसी शादी समारोह में लेकर गया था। पति वहीं रुक गया। इस दौरान आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पति लौटा तो पत्नी ने आपबीती बताई।
लड़की को पूरा यकीन था यूपीएससी निकालने का
पड़ोसियों के अनुसार, मृतका एक होशियार छात्रा थी। उसे पूरा यकीन था कि वह यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की परीक्षा जरूर पास कर लेगी। वह न तो ज्यादा बाहर घूमने-फिरने या देर रात तक बाहर रहती थी, बल्कि अपनी अनुशासनप्रियता के लिए सबकी पसंदीदा थी। पीड़ित लड़की के एक पड़ोसी ने बताया वह सोशल मीडिया से भी दूर रहती थी।
इंजीनियरिंग के बाद कर रही थी तैयारी
परिवार पहले पास वाली एक दूसरी बिल्डिंग में रहता था, लेकिन बाद में वे मौजूदा बिल्डिंग की एक मंजिल पर रहने आ गए थे। वह बहुत ही पढ़ाई-लिखाई करने वाली लड़की थी, जो हमेशा पढ़ती रहती थी और उसका सपना एक सिविल सर्वेट बनने का था। हमने उसे कभी भी अपना समय बर्बाद करते हुए नहीं देखा और वह शायद ही कभी घर से बाहर निकलती थी। मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।
यह भी पढ़ें- कैलाश हिल्स मर्डर केस: IAS अफसर बनना चाहती थी IRS की बेटी, कातिल नौकर ने चकनाचूर किए परिवार के सपने
यह भी पढ़ें- कैलाश हिल्स हत्याकांड: CCTV से बचने की कोशिश में था दरिंदा राहुल मीणा, पार्क से भागकर मेट्रो तक पहुंचा
यह भी पढ़ें- कैलाश हिल्स मर्डर: दुष्कर्म-हत्या के बाद चोरी भी की, 41 मिनट तक IRS अधिकारी के घर में रहा राहुल मीणा
