कैलाश हिल्स हत्याकांड: CCTV से बचने की कोशिश में था दरिंदा राहुल मीणा, पार्क से भागकर मेट्रो तक पहुंचा
कैलाश हिल्स हत्याकांड के आरोपी राहुल मीणा ने सीसीटीवी से बचने की कोशिश की, पार्क से मेट्रो स्टेशन तक भागा। ...और पढ़ें

मंगलवार रात अलवर में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया था राहुल मीणा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। राजधानी के कैलाश हिल्स हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। जांच में सामने आया है कि वह सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए रास्ते तलाशता हुए बचकर निकलने की फिराक में था।
पार्क के रास्ते निकलकर भागा
जानकारी के अनुसार, दंपती के जिम जाने के समय आरोपित राहुल मीणा आस्था कुंज पार्क में ही था। वहीं से वह भवन में गया। थोड़ी ही देर बाद वह कैलाश हिल्स वाले गेट से ही वापस पार्क में भाग गया। पार्क बड़ा और सघन है। सीसीटीवी कैमरे कई जगहों पर काम नहीं करते। इसके चलते पार्क में अराजक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता है।
तब जाकर पुलिस को मिला सुराग
सीसीटीवी में आरोपित वापस पार्क की ओर जाता दिख रहा है। मगर पार्क के अंदर से वह नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन गया या कालकाजी, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। कालकाजी मंदिर के पास और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के आसपास से लगे कैमरों से आरोपित का सुराग लगा।
पुलिस ने किया था वेरिफिकेशन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक परिवार ने एक एजेंसी के माध्यम से आरोपित को काम पर रखा था। उसका पुलिस वेरिफिकेशन भी हुआ था, जिससे आरोपित के अलवर स्थित घर का पता मिला। डेढ़ महीना पहले आरोपित राहुल मीणा को काम से निकालने के बाद से परिवार ने अभी तक दूसरा घरेलू सहायक नहीं रखा था।
ऐसे पुलिस ने दबोचा
इधर आस्था कुंज पार्क से बाहर निकलकर कालकाजी मंदिर और दूसरी और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन की तरफ सीसीटीवी फुटेज में आरोपित का सुराग लगा। इसके जरिए पुलिस टीम आरोपित तक पहुंची और देर शाम उसे दबोच लिया गया।
35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म
इस बीच पुलिस की एक टीम जब अलवर में आरोपित के घर पहुंची तो एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया। वह मंगलवार रात वहां 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया था। उस मामले में अलवर पुलिस उसकी पहले से ही तलाश कर रही है।
