विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीनियर IRS अधिकारी की बेटी से रेप-हत्या मामला: आरोपी राहुल मीणा को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Published: Thu, 23 Apr 2026 10:36 AM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2026 03:06 PM (IST)

कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा को साकेत ...और पढ़ें

HighLights

  1. आरोपी राहुल मीणा को चार दिन की रिमांड।

  2. साकेत कोर्ट ने पुलिस की मांग मानी।

  3. पुलिस ने नकदी और ज्वेलरी बरामद की।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस गिरफ्तार पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा को साकेत कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपित को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, पुलिस फिलहाल आरोपी की क्राइम कुंडली खंगाल रही है।

गुरुवार दोपहर आरोपित राहुल मीणा को कोर्ट के सामने पेश किया गया। राहुल की तरफ से वकील शायन्तिनी साहू ने पुलिस की ओर से रिमांड के लिए दी दलीलों का विरोध किया। कोर्ट में पुलिस ने चार दिन की रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।

फिलहाल, पुलिस ने पूछताछ के आधार पर नकदी और ज्वेलरी बरामद कर ली है। मृतका का मोबाइल रिकवर करना है। इसी आधार पर बचाव पक्ष की वकील ने चार दिन के रिमांड का विरोध किया। कोर्ट को बताया कि केवल मोबाइल रिकवर करने के लिए चार दिन के रिमांड की अवश्यकता नहीं है।

rahul-meena (2)

वहीं, पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपित राहुल मीणा के साथ क्या कोई और इन्वॉल्व था, अलवर से कैसे आया, भागने के लिए किस रूट का इस्तेमाल किया, इन सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। वहीं, बरामद नकदी और ज्वेलरी की पुष्टि भी मृतका के पिता से करानी है। इस पर ज्यडीशियल मजिस्ट्रेट दीपिका ठाकरान ने चार दिन की रिमांड मंजूर कर ली।

सुनवाई के दौरान आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग गई है। बता दें कि पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा ने बुधवार सुबह उस वक्त घर में घुसा था, जब अधिकारी दंपती जिम के लिए निकले थे। घर में लड़की अकेली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपित कुल 41 मिनट तक घर में रहा। इस दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें- IRS Daughter Murder: राहुल मीणा के साइको होने का गहराया शक, दुष्कर्म-हत्या के आरोपी ने 8 घंटे में किए दो अपराध

यह भी पढ़ें- कैलाश हिल्स मर्डर: दुष्कर्म-हत्या के बाद चोरी भी की, 41 मिनट तक IRS अधिकारी के घर में रहा राहुल मीणा

यह भी पढ़ें- कैलाश हिल्स हत्याकांड: CCTV से बचने की कोशिश में था दरिंदा राहुल मीणा, पार्क से भागकर मेट्रो तक पहुंचा