राहुल गांधी दिखा रहे महारैली का Roadmap, मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया ब्लॉक की महारैली का रूट साझा किया है, जो ...और पढ़ें

दिल्ली में हुई दो दिन की बारिश में रामलीला मैदान में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे वहां की तैयारियों में जुटे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जागरण
HighLights
राहुल गांधी ने साझा किया महारैली का पूरा रूट।
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिए की कड़ी तैयारियां।
सोशल मीडिया पर अफवाहों की जांच कर रही पुलिस।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार 1 नवंबर को होने वाली इंडिया ब्लॉक की महारैली को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोशल मीडिया के जरिए जनता को खुद रैली स्थल का रास्ता और रूट बताकर पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को छावनी में तब्दील करने की तैयारी कर ली है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय
राहुल गांधी ने 'एक्स' पर #ChaloDilli हैशटैग के साथ पोस्ट साझा करते हुए जनता से अपील करते हुए लिखा, 'कल मिलते हैं, साथ चलते हैं!' इस पोस्ट में उन्होंने रैली का पूरा रूट समझाते हुए बताया कि यह महारैली दोपहर 12 बजे कनॉट प्लेस के मिंटो रोड जंक्शन से शुरू होगी और अजमेरी गेट होते हुए ऐतिहासिक रामलीला मैदान तक जाएगी। राहुल गांधी का यह अंदाज राजनीतिक गलियारों में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
कल मिलते हैं, साथ चलते हैं! कनॉट प्लेस मिंटो रोड जंक्शन ➡️ अजमेरी गेट ⤵️ रामलीला मैदान 🗓️ 1 नवंबर | 🕛 दोपहर 12 बजे #ChaloDilli https://t.co/Rp1Ed6sHQU
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2026
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने की समीक्षा
वहीं, इस विशाल आयोजन में जुटने वाली भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को स्पेशल सीपी, डीसीपी सेंट्रल, डीसीपी नई दिल्ली और जॉइंट सीपी सहित दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मिंटो रोड से लेकर रामलीला मैदान तक के पूरे मार्ग का गहन निरीक्षण किया।
VIDEO | Delhi: Senior police officers, including Special CP, DCP Central, DCP New Delhi and Joint CP review security arrangements at Minto Road and Ramlila Maidan ahead of tomorrow's INDIA block rally. #DelhiNews #RamlilaMaidan #DelhiPolice (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 31, 2026
दिल्ली पुलिस के सामने दोहरी चुनौती
वहीं, सोशल मीडिया में चल रहे रैली संबंधी अलग-अलग दावों को लेकर दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया टीम फैक्ट चेक करने में व्यस्त है। यानी दिल्ली पुलिस के सामने दोहरी चुनौती है। एक ओर उसे जमीन पर महारैली में सुरक्षा व्यवस्था को बरकरार रखना है और दूसरी ओर सोशल मीडिया पर झूठे नैरेटिव और फैक्ट्स की पोल भी खोलनी है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार को एक घंटे का ट्रैफिक ब्लाॅक, तीन बार रोके जाएंगे वाहन; जानें क्यों