दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार को एक घंटे का ट्रैफिक ब्लाॅक, तीन बार रोके जाएंगे वाहन; जानें क्यों
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार दोपहर खांडसा गांव के पास एक घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। यह ब्लॉक 66 केवी ट्रांसमिशन ...और पढ़ें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार दोपहर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार दोपहर एक घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक।
खांडसा के पास 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन की मरम्मत।
वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, अतिरिक्त समय लेकर चलें।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार दोपहर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। हाईवे पर गांव खांडसा के पास रविवार दोपहर ट्रैफिक को तीन बार 15-20 मिनट के लिए रोका जाएगा। यानी कुल एक घंटे का ब्लाक रहेगा।
भावी अनहोनी की संभावना न हो
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार 66 केवी एससी हरसरू-सेक्टर-35-बादशाहपुर ट्रांसमिशन लाइन दिल्ली जयपुर हाईवे को खांडसा गांव के पास क्रास करती है। इसका कंडक्टर 18 जुलाई को टूट गया था।
इस कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। इसी घटना को देखते हुए एचवीपीएनएल द्वारा ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए पुराने कंडक्टर को नए एचटीएलएस कंडक्टर से बदला जा रहा है। यह कार्य टर्नकी आधार पर किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
15-20 मिनट तक बंद रहेगा रास्ता
इसी कार्य को सुरक्षित तरीके से करने के लिए एक नवंबर यानी रविवार दोपहर को खांडसा के पास लाइन क्रासिंग प्वाइंट पर लगभग 15-20 मिनट के लिए तीन बार ट्रैफिक ब्लाॅक लिया जाएगा। इस दौरान वाहनों को रोका या डायवर्ट किया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि रविवार दोपहर हाईवे पर निकलने वाले लोग थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर चलें, खांडसा कट के पास पुलिस के निर्देशों का पालन करें। असुविधा से बचने के लिए सर्विस लेन या एसपीआर रोड का उपयोग कर सकते हैं। इमरजेंसी वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।