विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में हुई टक्कर का बदला लेने गाजियाबाद पहुंचे हमलावर, कार में तोड़फोड़ और परिवार को जान से मारने की धमकी

By vinit Edited By: Kapil Kumar
Published: Sat, 31 Oct 2026 09:13 AM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में रोडरेज की घटना का बदला लेने चार लोग गाजियाबाद पहुंचे और पीड़ित के घर पर गाली-गलौज कर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

मामले की जांच करती पुलिस। जागरण

मामले की जांच करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. गुरुग्राम रोडरेज का बदला लेने गाजियाबाद पहुंचे चार लोग।

  2. पीड़ित के घर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी।

  3. घर के बाहर खड़ी कार में डंडों से तोड़फोड़ की।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गुरुग्राम में रोडरेज की घटना का बदला लेने के लिए निजी बस ड्राइवर, परिड्राइवर समेत चार लोग गाजियाबाद पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने मैनापुर स्थित पीड़ित के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद घर के बाहर खड़ी कार में डंडे मारकर तोड़फोड़ की और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कई दिन बाद मधुबन बापूधाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अचानक लगाए ब्रेक

पीड़ित मैनापुर निवासी जयप्रकाश के मुताबिक, वह 19 अक्टूबर को अपनी कार से राजस्थान जा रहे थे। गुरुग्राम टोल प्लाजा से आगे एक निजी बस ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी कार बस से टकरा गई।

अभद्रता करने का आरोप

वहीं, इस बात को लेकर बस ड्राइवर, परिड्राइवर और उनके साथ मौजूद दो अन्य लोगों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि चारों ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद मोबाइल से उनकी कार की फोटो खींच ली और नंबर प्लेट के आधार पर घर का पता निकाल लिया।

जयप्रकाश का आरोप है कि 21 अक्टूबर को चारों उनके घर पहुंच गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर के बाहर खड़ी कार पर डंडों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की है। मामले में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ से पहले पत्नी का खूनी खेल, गाजियाबाद में जिम ट्रेनर प्रेमी ने पति को 12 बार घोंपा चाकू; दोनों गिफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।