Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहन केे साथ हो रही छेड़खानी से परेशान था युवक, पंखे से लटक कर दे दी जान

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sat, 09 Dec 2017 07:00 PM (IST)

    परिजनों के अनुसार बहन से इलाके में ही रहने वाले चार युवक राह चलते छेड़छाड़ करते थे। वह इसका विरोध करता था। लेकिन चारों युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे।

    बहन केे साथ हो रही छेड़खानी से परेशान था युवक, पंखे से लटक कर दे दी जान

    नई दिल्ली [जेएनएन]। समयपुर बादली इलाके में बहन के साथ हो रही छेड़खानी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार घटना के दिन भी इलाके के चार लड़कों ने घर में घुसकर मारपीट की और उसकी बहन का अपहरण करने की धमकी दी थी। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार मृतक 18 वर्षीय युवक अपने परिवार के साथ जीवन पार्क में रहता था। वह पेशे से मोटर मकैनिक था। उसकी बहन प्राइवेट नौकरी करती है। परिजनों ने उसे पंखे से लटके देखा तो मामले की सूचना पुलिस को देकर उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    छेड़खानी का विरोध करता था भाई 

    परिजनों के अनुसार उसकी बहन से इलाके में ही रहने वाले चार युवक राह चलते छेड़छाड़ करते थे। वह इसका विरोध करता था। लेकिन चारों युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। ऐसे में बुधवार को युवक ने उन्हें चेतावनी दी कि वह उनकी शिकायत पुलिस से करेगा।

    चोरी का आरोप 

    ऐसे में आरोपियों ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी थी। बृहस्पतिवार को चारों घर में घुस आए और उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपियों ने बहन को अगवा करने की धमकी भी दी थी। 

    यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं दिल्ली, भारी पड़ रही है पुलिस तंत्र की नाकामी

    यह भी पढ़ें: रोते हुए बोली बेटी, आप और भइया घर पर नहीं होते तो पापा करते हैं गंदा काम

    comedy show banner
    comedy show banner