Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, 28 नवंबर से पहले हो जाएं सावधान; बन सकता है ये रिकॉर्ड

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 12:40 PM (IST)

    Delhi News राजधानी दिल्ली में फिर से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विभाग ने 28 और 29 नवंबर का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले एनसीआर के लोगों को 13 और 14 नवंबर को घने कोहरे की मार झेलनी पड़ी थी। माना जा रहा है कि यह नवंबर एक दशक का सबसे प्रदूषित महीना हो सकता है।

    Hero Image
    दिल्ली में दो दिन के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी। फाइल फोटो

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। कमोबेश हर साल ही गैस चैंबर बनने को विवश राष्ट्रीय राजधानी इस साल नवंबर में ही दूसरा स्मॉग एपिसोड झेलने वाली है। एक-दो दिन की गिरावट के बाद एक्यूआई फिर से बढ़ने लगा है।

    घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी

    माैसम विभाग ने भी 28 और 29 नवंबर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में 13-14 नवंबर के बाद इन दोनों दिन भी कोहरा और प्रदूषण मिलकर स्मॉग एपिसोड बना सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह नवंबर एक दशक का हो सकता है सबसे प्रदूषित महीना

    यहां यह भी उल्लेखनीय है कि यह नवंबर एक दशक का सबसे प्रदूषित महीना हो सकता है। 2015 में जबसे एक्यूआई की गणना शुरू हुई है, 2024 के इस नवंबर में सर्वाधिक वायु प्रदूषण रहा है। अभी तक सबसे अधिक प्रदूषित नवंबर 2021 में रहा था। तब नवंबर का औसत एक्यूआई 376 रहा था।

    यह भी पढ़ें- Constitution Day Live update: संविधान अब संस्कृत और मैथिली में भी, राष्ट्रपति बोलीं-हमारा संविधान जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज

    2024 में 23 नवंबर तक का औसत एक्यूआई ही 388 पहुंच गया है। माह के बचे हुए दिनों में भी प्रदूषण गहराने के ही आसार हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक, पूरे माह एक्यूआई ''बहुत खराब'' या ''गंभीर'' श्रेणी में ही बना रहेगा।

    क्या बोले सीपीसीबी के पूर्व अपर निदेशक डॉ. दीपांकर

    सीपीसीबी के पूर्व अपर निदेशक डॉ. दीपांकर साहा बताते हैं कि इस बार अक्टूबर के बाद नवंबर भी सूखा ही बीत रहा है। एक भी दिन वर्षा नहीं हुई है। इससे मिट्टी सूखी पड़ी है। हवा के साथ धूल मिट्टी दोनों उड़ रही हैं। पराली का धुआं भी दिल्ली तक पहुंच ही रहा है। इसके अलावा तापमान में कमी और कोहरा भी समस्या बन रहा है। इन सबको मिलाकर इस महीने की स्थिति काफी खराब है।

    यह भी पढ़ें- Accident On Expressway: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, आगरा के दो युवकों की मौत

    25 दिनों में अब तक 17 दिन एक्यूआई 'बहुत खराब' रहा

    आलम यह है कि नवंबर के 25 दिनों में अब तक 17 दिन एक्यूआई ''बहुत खराब'' और आठ दिन ''गंभीर'' स्तर का प्रदूषण रहा है। अभी तक एक भी दिन ''खराब'' स्तर का प्रदूषण नहीं रहा। 2015 से लेकर 2023 तक नौ सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ। वर्षा और तेज हवाओं से ज्यादा नहीं तो दो-तीन दिन प्रदूषण ''खराब'' स्तर तक आ ही जाता है। लेकिन इस बार इसके आसार दूर दूर तक नजर नहीं लग रहे।

    एक दशक के दौरान नवंबर में कब-कब कितना रहा औसत AQI

    वर्ष औसत AQI
    2015 358
    2016 374
    2017 360
    2018 334
    2019 312
    2020 327
    2021 376
    2022 320
    2023 372
    2024 (23) अब तक 388