विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बारिश के कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, 204 मीटर के करीब पहुंचा पानी; लगातार हो रही निगरानी

Published: Mon, 04 Aug 2025 06:34 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया था जो खतरे के निशान के करीब ...और पढ़ें

यमुना का जलस्तर 204 मीटर के करीब पहुंच गया।
यमुना का जलस्तर 204 मीटर के करीब पहुंच गया।

HighLights

  1. यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब |
  2. सिंचाई विभाग द्वारा निगरानी जारी |
  3. हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया |

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में हो रही वर्षा का असर दिल्ली में यमुना के जलस्तर पर दिख रहा है। रविवार को लोहा पुल के पास जलस्तर204.14 मीटर तक पहुंच गया था। सोमवार को इसमें कुछ गिरावट रही है। सोमवार शाम छह बजे जलस्तर 203.81 मीटर था।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

लोहा पुल पर 204.5 मीटर चेतावनी स्तर है। इस मानसून में अभी तक इस स्तर पर पानी नहीं पहुंचा है। अभी तक दो बार यह 204 मीटर के ऊपर पहुंचा है। 23 जुलाई को 204.13 मीटर पहुंचा था। रविवार को इस मौसम में सबसे अधिक 204.14 मीटर रहा है।

अधिकारियों का कहना है हिमाचल में वर्षा से यमुना में अधिक पानी पहुंच रहा है। इससे हरियाणा स्थित हथनी कुंड बैराज से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले दिनों हरियाणा व दिल्ली में भी वर्षा हुई है। इससे नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है।

हथनी कुंड से सोमवार को प्रत्येक घंटे 20 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। अपराह्न तीन बजे अधिकतम 31 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। स्थिति पर निगरानी के लिए 24 घंटे काम करने वाला मुख्य नियंत्रण केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही 15 और निगरानी केंद्र हैं।

यह भी पढ़ें- 15 अगस्त की पूर्व संध्या तक प्रदर्शन करेंगे चांदनी चौक में व्यापारी, कोर्ट के आदेश लागू नहीं करने पर फूटा गुस्सा