Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली वालों की अटकी सांसें, चेतावनी स्तर के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर; 24 घंटे हो रही निगरानी

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 10:13 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा के चलते दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। दिल्ली में यमुना के जलस्तर की निगरानी के लिए 24 घंटे नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

    Hero Image
    यमुना में चेतावनी स्तर के पार पहुंचा जलस्तर। जागरण

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही वर्षा का असर दिल्ली में यमुना के जलस्तर पर दिख रहा है। पिछले दिनों की तुलना में हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथनी कुंड बैराज से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दिल्ली में यमुना का जल स्तर बढ़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, गुरुवार को दिल्ली में लोहा पुल के पास यमुना का पानी चेतावनी स्तर 204.5 मीटर के पार पहुंच गया। 

    पिछले दिनों हथनी कुंड बैराज से प्रति घंटे 20 हजार क्यूसेक या इससे कम पानी छोड़ा जा रहा था। बुधवार सुबह से इसमें वृद्धि हो गई है। सुबह चार बजे 56491 क्यूसेक और सुबह छह बजे 61729 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह इस मानसून में सबसे अधिक है।

    इससे पहले 21 जुलाई को अधिकतम 54 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। साउथ एशिया नेटवर्क आन डैम्स, रिवर्स एंड पीपल्स (सेनड्राप) के प्रमुख भीम सिंह रावत का कहना है कि हथनी कुंड से अधिक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। गुरुवार दोपहर से पहले यह चेतावनी स्तर तक पहुंच सकता है।

    यह भी पढ़ें- Traffic Advisory: दिल्ली से गुरुग्राम जाने वालों के लिए जरूरी खबर, एक हफ्ते बंद रहेगा ये अंडरपास

    बुधवार शाम छह बजे दिल्ली में लोहा पुल के पास यमुना का जलस्तर 204.15 मीटर था। यह इस मानसून में सबसे अधिक है। इससे पहले तीन अगस्त को 204.14 मीटर और 23 जुलाई को 204.13 मीटर तक पानी पहुंचा था।

    दिल्ली यमुना और जलभराव की निगरानी के लिए 24 घंटे काम करने वाला मुख्य नियंत्रण केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही 15 और निगरानी केंद्र हैं।