विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Floods: यमुना का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी के निशान के पार, बाढ़ को लेकर क्या बोले अधिकारी?

Published: Mon, 18 Aug 2025 06:00 AM (GMT+05:30)

नई दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर ...और पढ़ें

यमुना का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी के निशान के पार।
यमुना का जलस्तर एक बार फिर चेतावनी के निशान के पार।

HighLights

  1. यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार |
  2. बाढ़ से निपटने की तैयारी |
  3. अधिक पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ा |

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यमुना का जल स्तर रविवार को एक बार फिर पुराने रेलवे पुल पर शाम 7 बजे चेतावनी के स्तर को पार कर 204.60 मीटर के निशान पर पहुंच गया। शहर के लिए चेतावनी का निशान 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है, और 206 मीटर क्रास करने के बाद यमुना खादर से लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू हो जाता है।

अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पर नज़र रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है, क्योंकि पूर्वानुमान के अनुसार जलस्तर में वृद्धि जारी रहेगी। केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने कहा जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण वज़ीराबाद और हथिनीकुंड बांधों से हर घंटे छोड़े जा रहे पानी की अधिक मात्रा है।

हथिनीकुंड बैराज में अब तक का सबसे अधिक पानी छोड़ रहा

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार हथिनीकुंड बैराज इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक 1,27,030 क्यूसेक पानी छोड़ रहा है, जबकि वजीराबाद बैराज हर घंटे 45,620 क्यूसेक पानी छोड़ रहा है। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे जलस्तर 204.65 मीटर के स्तर पर पहुंच गया था और शनिवार को यह 205.11 मीटर पर यानी खतरे के निशान के नजदीक पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें- पश्चिमी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे तीन नाइजीरियाई गिरफ्तार, अन्य प्रवासियों की खुफिया जानकारी जुटा रही पुलिस