यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पश्चिमी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे तीन नाइजीरियाई गिरफ्तार, अन्य प्रवासियों की खुफिया जानकारी जुटा रही पुलिस
पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने तीन अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। द्वारका जिला पुलिस ने ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली पुलिस ने तीन नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया |
- अवैध रूप से रहने के आरोप में हुई गिरफ्तारी |
- निर्वासन केंद्र भेजा गया |
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने इलाके में अवैध रूप से रहने वाले तीन नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में माइकल न्वासा, चिनेडू विक्टर चुकुडी और फेमी जिमो अदेबाजो शामिल है। पुलिस ने उन्हें पकड़कर निर्वासन केंद्र भेज दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस नियमित रूप से उन विदेशी नागरिकों के बारे में खुफिया जानकारी जुटा रही है जो अवैध रूप से क्षेत्र में रह रहे हैं।
टीम को स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपितों के बारे में गुप्त सूचना मिली और तकनीकी टीम की मदद से आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें दबोच लिया गया।
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने दुखती रग को छू दिलों में बनाई जगह, सम्मान मिलने से सफाईकर्मियों में खुशी की लहर
