Yamuna River Pollution: दिल्ली में गंगा आरती की तरह भव्य होगी यमुना आरती, यमुना सफाई पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना प्रदूषण पर खूब चर्चा हुई थी। 27 साल बाद जब राजधानी में भाजपा की सरकार बनी तो इस दिशा में काम भी शुरू हुआ। मशीनों ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना प्रदूषण पर खूब चर्चा हुई थी। 27 साल बाद जब राजधानी में भाजपा की सरकार बनी तो इस दिशा में काम भी शुरू हुआ। मशीनों के जरिए नदी से कूड़ा-कचरा निकाला जाने लगा।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने तीन साल में यमुना को साफ रखने का लक्ष्य रखा है। यमुना सफाई को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बयान जारी किया है।
गंगा आरती जैसी भव्य यमुना आरती
एएनआई न्यूज एजेंसी के हवाले की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "यमुना की सफाई का काम अब रुकने वाला नहीं है। इस पर काम करने वाली बड़ी टीम रोजाना काम करेगी। हम यमुना नदी की सफाई में एक सेकंड भी बर्बाद नहीं कर रहे हैं। जल्द ही दिल्ली के लोग यमुना के किनारे बैठकर बनारस की गंगा आरती जैसी भव्य यमुना आरती देखेंगे।"
विशेषज्ञों का मानना है कि तीन साल में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बशर्ते सही दिशा में प्रयास किए जाएं। इन प्रयासों में तालाब, झील जैसे स्थानीय जल स्रोतों को वर्षा जल से भरने के साथ ही भूजल को बढ़ाना भी शामिल है।
ये उपाय हों तो साफ हो सकती है यमुना
- सफाई के जो भी नियम बनाए जाएं, उनका सख्ती से पालन हो
- राजधानी के भूजल स्तर को भी बढ़ाने के प्रयास किए जाएं
- अपशिष्ट जल का सामुदायिक स्तर पर उपचार और पुन: उपयोग किया जाए
- तालाब, पोखर और झील आदि को वर्षा जल से भरा जाए
- नालों में भी प्रदूषण का भार बढ़ने लगा है, इसे रोकना होगा
- घरों में पानी के उपयोग को कम करने की तकनीक को प्रोत्साहित किया जाए
यह भी पढ़ें : Delhi Water Crisis: दिल्ली में अब पानी की किल्लत हो जाएगी दूर, रोजाना कितनी जरूरत और क्या है चुनौती?

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।